Lok Sabha Elections Result 2024: नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री से अपना इस्तीफा सौंप दिया. आज शाम होने वाली एनडीए की बैठक में सरकार के गठन को लेकर चर्चा होनी है. इस बीच मंत्रिपरिषद की मीटिंग में मोदी ने कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव तो आता रहता है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया.
दरअसल, मंगलवार (4, जून) को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. NDA गठबंधन को 293 सीटों पर जीत मिली है. जबकि इंडिया गठबंधन ने 234 सीटो पर बाजी मारी है. नतीजे आने के एक दिन बाद बुधवार (5, जून) को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पद से से इस्तीफा देकर राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु को सौंप दिया है.
नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का काम किया. आगे भी और बेहतर करेंगे. उन्होंने कहा कि जीते हम हैं, लेकिन दूसरे वाले उछल रहे हैं. हमारी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है.
NDA और इंडिया अलायंस की सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग बैठकें भी होनी है. चुनाव के नतीजे आने के बाद अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है. हालांकि, दोनों और से बयानों का दौर भी चल पड़ा है. NDA तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश कर रहा है. तो वहीं इंडिया अलायंस की ओर से भी दावे किए जा रहे हैं.
इस बीच जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. नीतीश कुमार ने BJP को समर्थन देने के पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार बनेगी. वहीं, चंद्रबाबू नायडू ने भी NDA में बने रहने की बात कही है.
यह भी पढ़ें- क्या NDA को झटका देकर I.N.D.I.A में शामिल होंगे चंद्रबाबू नायडू? साफ कर दिया रुख
