Lok Sabha Election 2024 Results Live: यूपी की एक ऐसी सीट जहां पर भाजपा को लगा बड़ा झटका! रुझानों में.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
UP Lok Sabha Election 2024 Result Live News And Update लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश (UP Lok Sabha Seat) की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य है यही कारण है कि कहा जाता है संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। आज सभी की नजरें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हैं।
ड‍िजि‍टल डेस्‍क, नई दि‍ल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए और सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट (Lakhimpur Kheri Lok Sabha chunav Result 2024)  पर रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार में मंत्री अजय म‍िश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं। पहले नंबर पर समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी उत्कर्ष वर्मा बने हुए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की लखीमपुर सीट पर मुकाबला आमने-सामने का है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अजय कुमार मिश्र टेनी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी हैं। इस बार वह तीसरी बार मैदान में हैं तो दूसरी ओर सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा हैं।
पिछले चार चुनाव से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) यह सीट वापस पाने का प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने यहां पर युवा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में छूटा AAP-कांग्रेस का साथ, अकेले लडे़ंगे केजरीवाल; पार्टी बैठक में बड़ा फैसला
Chatra Election Result : चतरा में 40 से नहीं टूटा कांग्रेस का वनवास, चुनावी अखाड़े में दिग्गज को मिली मात
Lok Sabha Election 2024: संसद में घटी महिलाओं की संख्या, 39 ने पहली बार जीता लोकसभा चुनाव; पढ़ें दिलचस्प आंकड़े
दिल्ली में भाजपा की जीत में किन मतदाताओं का रहा बड़ा योगदान? वीरेंद्र सचदेवा ने खुद राज पर से उठाया पर्दा
'मैं BPL धारक नेता… सांसद आवास खाली कर ढूंढना होगा घर', पत्रकारों से बातचीत में 'अधीर' हुए कांग्रेस नेता चौधरी
Election Result : इन सीटों पर पोस्टल बैलेट ने भी पार लगाई नैया, दिग्गज भी चौंकाने वाले आंकड़ों से चकराए

source

Previous post Rajasthan lok sabha Election Result 2024: जातियों की नाराजगी राजस्थान में BJP पर पड़ी भारी, जाट, गुर्जर और मीणा ने कर दिया खेला, India Alliance को हुआ फायदा – GNTTV
Next post Ballia News: वट सावित्री का व्रत आज, सुहागिन महिलाएं करेंगी पूजा – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *