Result
2019 के लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी जुगल किशोर को जम्मू से जीत मिली थी। वहीं उधमपुर से भाजपा के डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2014 और 2019 में बाजी मारी थी। बीजेपी की बढ़त पर पार्टी की तरफ से पहला बयान आया है। बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि एनडीए 300 का जादुई आंकड़ा अवश्य पार करेगा।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। लोकसभा की 05 सीटों में अब तक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। चंद घंटों में परिणाम भी मिलने लगेंगे। अभी तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बीजेपी जम्मू और उधमपुर लोकसभा सीट पर आगे चल रही है।
इनमें जम्मू सीट से जुगल किशोर और उधमपुर से डॉ. जितेंद्र सिंह आगे हैं। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी जुगल किशोर को जम्मू से जीत मिली थी। वहीं, उधमपुर से भाजपा के डॉ. जितेंद्र सिंह ने 2014 और 2019 में बाजी मारी थी। बीजेपी की बढ़त पर पार्टी की तरफ से पहला बयान आया है।
जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी पुनः सत्ता में आएगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। यह देश के गौरव का क्षण है। जब जनता जनार्दन ने देश की कमान तीसरी बार बीजेपी को देने जा रही है।
यह भी पढ़ें: राजगढ़ से पीछे चल रहे दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान; कहा- ‘अब नहीं लड़ूंगा चुनाव’
बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि एनडीए 300 का जादुई आंकड़ा अवश्य पार करेगा। मैं जम्मू और उधमपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी के बढ़त पर खुश हूं। आशा करता हूं कि बढ़त जीत में तब्दील होगी।
हम दोनों सीटें आसानी से जीत लेंगे
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए रैना ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि बीजेपी सत्ता में फिर से आ रही है।
यह भी पढ़ें: 24 साल में जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा? रुझानों में बीजेपी ने यहां खिला दिया ‘कमल’; बनने जा रही सरकार
वर्तमान समय में मतगणना जारी है। हमें उम्मीद है कि मतगणना के अंत में हमारे गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। जितेंद्र सिंह और जुगल शर्मा मतगणना की शुरुआत से बढ़त बनाए हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम दोनों सीटें आसानी से जीत लेंगे।
Ramkripal Yadav: रामकृपाल यादव का खेल किसने किया खराब? राज से हट गया पर्दा; सियासी हलचल हुई तेज
हेमंत सोरेन की तरह केजरीवाल को इस लोकसभा चुनाव में क्यों नहीं मिली सफलता? असली वजह आई सामने
Joba Manjhi : JMM की टेंशन बढ़ा रहा ये ट्रेंड; 33 साल बाद आई ऐसी चुनौती, कड़ी अग्नि परीक्षा से गुजरेंगी जोबा मांझी
UP Lok Sabha Result 2024: बाहुबलियों के भरोसे चुनाव में उतरे… ‘जनता’ ने पलटी किस्मत, हारे या जीते! क्या आया रिजल्ट?
Bihar Election 2024: बागियों ने किया NDA प्रत्याशियों का बेड़ा गर्क, समझें आरा-बक्सर समेत 7 सीटों का गुणा-भाग
UP Lok Sabha Result 2024: दो दर्जन सीटों का दावा… और अपने बेटे को भी नहीं जिता पाए राजभर, हवा हो गया PDM
