वाराणसी /अभिषेक जायसवाल: लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार एनडीए को बहुमत मिला है. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री कौन होगा. ये बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. लेकिन, उम्मीद है कि इस बार भी नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं. ऐसे में अगर पीएम मोदी की सरकार बनी, तो उनका कार्यकाल कैसा होगा. इस बात पर काशी के ज्योतिष ने पूरी कुंडली बनाई है. उन्होंने बताया है कि रक्षा क्षेत्र से लेकर आर्थिक क्षेत्र तक यह सरकार कैसा काम करेगी इसके बारे में पूरी डिटेल रिपोर्ट तैयार हो गई है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत होगी. पीएम मोदी के कुंडली के आधार पर उन्होंने यह भविष्यवाणी की है.
आर्थिक दृष्टि से भारत होगा मजबूत
संजय उपाध्याय के मुताबिक, पीएम मोदी के कुंडली में धनेश बृहस्पति है, जो चौथे स्थान पर बैठे हुए हैं. इसके अलावा लाभेश बुध 10 वें स्थान पर है. ऐसे में गुरु और बुध की युति आने वाले 5 सालों में भारत को आर्थिक रूप से काफी मजबूत बनाएगी और भारत पूरे विश्व में बड़े आर्थिक ताकत के रूप में उभर कर सामने आएगा.
रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा
इसके अलावा इस 5 साल के कार्यकाल में विकास के काम भी तेजी होगी. रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जनता की सहूलियत के लिए कई कदम उठाए जाएंगे. साथ ही देश में रोजगार की स्थिति भी अच्छी होगी. इसके अलावा विदेशों में भी भारत का डंका बजेगा.
आतंकवाद रहेगा दूर
इन सब के अलावा आतंकवादी गतिविधियां भी देश से दूर रहेंगी. क्योंकि, पीएम मोदी की कुंडली में शत्रु भाव का स्वामी मंगल है, जो लग्न में चंद्रमा के साथ बैठा हुआ है. शनि 10 वें स्थान पर है, जो उसे देख रहा है. ऐसे में पिछले 10 सालों की तरह इन पांच सालों में भी भारत आतंकवाद की गतिविधियों से दूर रहेगा.
Tags: Local18, PM Modi, Varanasi news
इधर हीरो जीता लोकसभा चुनाव 2024, उधर उसकी हीरोइन ने भी मारी बाजी, याद है फिल्म का नाम?
गोविंदा-कृष्णा के बीच खत्म नहीं हुई लड़ाई? कश्मीरा के जुड़वा बेटों के बर्थडे पर जुटा पूरा खानदान, नहीं दिखे चीची मामा
बच्चों के लिए बेहद खास है दिल्ली की ये जगहें, छुट्टियों में कर सकते हैं एक्सप्लोर
मैं रणबीर कपूर बनने नहीं आया! आलिया के 'बॉस' का फूटा गुस्सा, कहा- अगर अच्छा एक्टर हो सकता है.. तो वो भ्रम में हैं
फल ही नहीं इसके पत्तों में भी छिपा है सेहत का खजाना, डेंगू रोगियों के लिए है रामबाण
पाकिस्तान की जेल में काट दिए 22 साल, प्यार की खातिर पल-पल तड़पा आशिक, रुला देगा फिल्म का इमोशनल क्लाइमैक्स
कोई भी मौसम में खाएं अंडा, कभी नहीं करेगा नुकसान, बस सही तरीका पता होना चाहिए
ऐसा होगा धरती का आखिरी दिन! वो 5 भविष्यवाणियां …जिससे पूरी दुनिया में मची सनसनी
लीज पर ली 20 एकड़ जमीन, 9 बीघे में 3 लाख खर्च कर लगाई ये फसल, तीन महीने में 14 लाख मुनाफा
