Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates: आज NDA की संसदीय दल की बैठक, नरेंद्र मोदी पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा – NDTV Profit Hindi

Spread the love

नरेंद्र मोदी आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे, आज सुबह NDA के संसदीय दल की बैठक होगी, जिसमें उन्हें संसदीय दल का नेता चुना जाएगा, इसके बाद नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा. इसके बाद वो राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
NDA की इस बैठक में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली में मौजूद हैं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी दिल्ली आ चुके हैं. नरेंद्र मोदी 9 जून, रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, हालांकि तारीख का औपचारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है.
BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने 292 सीटें जीती हैं. BJP अपने दम पर बहुमत का जादुई आंकड़ा (272) हासिल नहीं कर सकी है. उसे 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है. विपक्षी INDIA ब्लॉक ने 234 सीटों पर जीत हासिल की है.
बैठक के लिए सांसदों का JDU प्रमुख नीतीश कुमार के घर पर पहुंचना शुरू
देवेश चंद्र ठाकुर और रामप्रीत मंडल पहुंचे
आज अजित पवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अलग से बैठक होने की संभावना है.
बैठक में लोकसभा में NCP के प्रदर्शन पर चर्चा होगी
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नई रणनीति तय की जाएगी
केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन होगा इस पर NCP चर्चा करेगी और नाम तय करेगी
NCP की ओर से मंत्री पद के लिए प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम पर चर्चा होगी

source

Previous post Lok Sabha Election Result 2024: ‘क्या आंध्र प्रदेश और बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा’, जयराम – ABP न्यूज़
Next post LS Election Results: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज भी शामिल, कांग्रेस ने बताया- PM पद का दावेदार – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *