Election Results 2024 LIVE: शपथ ग्रहण समारोह पर आया बड़ा अपडेट, जानें अब कब शपथ ले सकते हैं मोदी – News18 हिंदी

Spread the love

Lok Sabha Election Results News: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मोदी सरकार शपथ लेने को तैयार है. 8 या 9 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. सरकार गठन से पहले 7 जून को एनडीए की एक अहम बैठक भी है. नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की मदद से फिर एक बार मोदी सरकार का रास्ता साफ हो चुका है. तो चलिए जानते हैं 6 जून के सभी सियासी हलचल को.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद देश को अब नई सरकार का इंतजार है. एनडीए को मिले बहुमत के बाद देश में फिर एक बार मोदी सरकार की पुष्टि हो गई है. भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रहा है. मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर है. पहले खबर थी कि पीएम मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. मगर अब कहा जा रहा है कि 8 या 9 जून को मोदी शपथ ले सकते हैं. अभी राष्ट्रपति भवन की ओर से शपथ ग्रहण की तारीख फाइनल नहीं हुई है. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगे. नई सरकार के शपथ से पहले 7 जून को एनडीए की एक अहम बैठक है. हालांकि, आज यानी 6 जून को भी बैठकों का दौर है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक है. इस बीच एनडीए के घटक दलों की नई सरका में डिमांड भी आनी शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं लोकसभा नतीजों के बाद हो रहे सभी सियासी हलचल को.
एनडीए के सहयोगी दलों से बात करने के लिए जेपी नड्डा की अध्यक्षता में अमित शाह और राजनाथ सिंह की अहम बैठक हुई. इस बैठक में सहयोगी दलों की क्या भूमिका होगीउनकी डिमांड क्या हो सकती है और उसको किस हद तक पूरा किया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा हुई. सूत्रों ने यह जानकारी दी. 
बैठक के दूसरे चरण में महामंत्री विनोद तावड़ेतरुण चुग के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. एनडीए बैठक की व्यवस्था को लेकर विस्तार से योजना तैयार की गई है. बैठक में एनडीए के अलग अलग दलों को बैठने के स्थान पर भी चर्चा हुई.
 
मोदी सरकार 3.0 को लेकर बड़ी खबर आई है. 8 या 9 जून को पीएम मोदी शपथ ले सकते हैं. सूत्रों ने कहा कि अभी तक राष्ट्रपति भवन से शपथ ग्रहरण की तारीख फाइनल नहीं हुई है. ऐसे में 8 या 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. बता दें कि इससे पहले खबर थी कि पीएम मोदी 8 जून को शपथ ले सकते हैं.
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कन्फर्म किया है कि वह नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 8 या 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी कुछ और सीट जीत सकती थी. अखिलेश यादव ने कहा कि सच यह है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में और सीटें हार सकती थीं. अयोध्या के लोगों को मैं धन्यवाद देता हूं. आपने समय-समय अयोध्या के दर्द को देखा है. उनकी जमीनों लिए उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया. उनके साथ अन्याय हुा है. मार्केट प्राइस के हिसाब से उनकी जमीनें नहीं ली गईं. आपने उनकी जमीनें छीनीं.
मोदी सरकार 3.0 को लेकर भाजपा काफी एक्टिव हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों और भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों को आज रात तक दिल्ली बुलाया है. कल एनडीए की अहम बैठक है.
लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीतने वाली टीडीपी मोदी सरकार 3.0 में 2 मंत्री पद चाहती है. सूत्रों का कहना है कि चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी नई मोदी सरकार में कम से कम दो मंत्री पद चाहती है. हालांकि, ये कौन से मंत्रालय होंगे, अभी तक इसका जिक्र नहीं किया गया है. बता दें कि नई सरकार के लिए टीडीपी का समर्थन बहुत बड़ा फैक्टर है.
लोकसभा चुनाव में खराब नतीजों के लिए देवेंद्र फडणवीस ने जिम्मेदारी ली है. उन्होंने बुधवार को इस्तीफे की पेशकश की. इस बीच सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम अजित पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को फडणवीस से मिलेंगे.
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा के सीनियर नेताओं की बैठक जारी है. इस में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं. नई सरकार और मंत्रिमंडल पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है. सहयोगी दलों से बातचीत के लिए बीजेपी के सीनियर नेताओं की जो कमेटी बनाई गई है, उसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हैं. सहयोगी दलों से बातचीत का एजेंडा क्या हो, उन्हें मंत्रिमंडल में किस अनुपात में जगह दी जाए और निर्दलीय सांसदों को कैसे जगह दी जाए इन बिन्दुओं पर अहम चर्चा हो रही है.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है. सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह होगा. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है.
मोदी सरकार 3.0 से पहले भाजपा की आज अहम बैठक है. भारतीय जनता पार्टी की यह बैठक जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है. बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के आवास पर अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष पहुंच चुके हैं. 
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ गई है. अजित पवार गुट को लेकर शरद गुट के सूत्रों ने बड़ा दावा किया है. सूत्रों का कहना है कि शरद पवार गुट के संपर्क में अजित गुट के 18 विधायक हैं. ये18 एमएलए वापस शरद गुट में आना चाहते हैं. इस बीच अजित पवार ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई है. बता दें कि अजित पवार गुट के पास 40 विधायक हैं.
सूत्रों ने कहा कि जेडीएस ने बेटे और दामाद दोनो के लिए मंत्रालय की मांग की है. बेटे कुमारस्वामी के लिए कृषि मंत्रालय तो दामाद डॉ सीएन मंजूनाथ के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की मांग की गई है. बता दें कि जेडीएस ने फिलहाल दो सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि उसने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. एचडी देवगौड़ा के दामाद भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं. वह पेशे से एक डॉक्टर हैं. कल एनडीए की बैठख में एचडी कुमारस्वामी शामिल हुए थे.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मोदी सरकार 3.0 की बारी है. भाजपा को बहुमत न आने की वजह से उसे सरकार बनाने के लिए एनडीए के साथियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. अब ऐसे में एनडीए के घटक दलों ने अपनी-अपनी शर्तें रखनी शुरू कर दी है. सूत्रों की मानें तो जेडीएस ने मोदी सरकार 3.0 में दो अहम मंत्रालय की मांग की है. एचडी कुमारस्वामी के बेटे और दामाद के लिए मंत्री पद की गई है. जेडीएस ने एक कृषि मंत्रालय की भी मांग की है.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने अचानक आज दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि नई सरका के गठन से जुड़े मसले पर यह बैठक है. इस बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. यह बैठक जेपी नड्डा के आवास पर कुछ देर में शुरू होगी. सूत्रों का कहना है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह भी इस बैठक में शामिल होंगे.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद देश को अब नई सरकार का इंतजार है. एनडीए को मिले बहुमत के बाद देश में फिर एक बार मोदी सरकार की पुष्टि हो गई है. भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रहा है. मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर है. पहले खबर थी कि पीएम मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. मगर अब कहा जा रहा है कि 8 या 9 जून को मोदी शपथ ले सकते हैं. अभी राष्ट्रपति भवन की ओर से शपथ ग्रहण की तारीख फाइनल नहीं हुई है. प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगे. नई सरकार के शपथ से पहले 7 जून को एनडीए की एक अहम बैठक है. हालांकि, आज यानी 6 जून को भी बैठकों का दौर है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक है. इस बीच एनडीए के घटक दलों की नई सरका में डिमांड भी आनी शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं लोकसभा नतीजों के बाद हो रहे सभी सियासी हलचल को.

सिर्फ 5 रुपए में इस मुर्गी का अंडा, मांसपेशियों के लिए होता है फायदेमंद, यहां चल रहा बंपर ऑफर
पहली बीवी के रहते गर्लफ्रेंड संग लिव-इन, फिर उससे रचाई दूसरी शादी, 3 साल बाद छोड़ा, अब रशियन संग गुजार रहे जिंदगी
जयपुर वाले बाबा की चाय, 70 साल से स्‍वाद की बादशाहत कायम, पिता-पुत्र की ओल्डएज जोड़ी बनाती हैं चाय
मानसून से पहले इन 5 सब्जियों से करें तौबा…लीवर और किडनी पर पड़ सकता है असर
यह डिमांड नहीं हुआ पूरा तो रुक जाएंगे ट्रेनों के चक्के, लोको पायलट ने दी यह चेतवानी, जानें वजह
57 साल से बुझा रहे आगरा की प्यास, कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन पर लिखी इस एक बात से मिली थी सीख
20 लाख की पूंजी, टर्नओवर 1.5 करोड़…इंजीनियर ने लगाया ऐसा दिमाग, पैसे उगलने लगा कारखाना, बदल गई जिंदगी
भागलपुर के लाल का देश-विदेश में बज रहा डंका, 3 बार जीता आयरन मैन का खिताब
एक एकड़ में 2 लाख की कमाई…यूपी के इन किसानों की पिंक ताइवान ने बदली किस्मत! धान-गेंहू से किया तौबा
लाइव ब्लॉग
5 minutes ago
a day ago
2 days ago
a day ago

source

Previous post कैसी होगी PM मोदी की नई टीम, कौन-कौन बनेगा मंत्री? जानें अंदर की खबर क्या है – NDTV India
Next post UP Chunav Results 2024 Live Streaming: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव नतीजे देखने हैं लाइव? ये रहा डायरेक्ट लिंक – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *