Result
Lok sabha Election 2024 एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। विदिशा से भाजपा के विजयी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने के बारे में पूछे जाने पर कहा मुंगेरी लाल के हसीन सपने अभी भी देख रहे हैं उनके पास 100 सीटें भी नहीं हैं वे 99 पर अटके हैं।
Lok sabha Election 2024: विदिशा। लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा सीट पर जीत हासिल करने वाले शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। विदिशा से भाजपा के विजयी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने अभी भी देख रहे हैं, उनके पास 100 सीटें भी नहीं हैं, वे 99 पर अटके हैं। राहुल गांधी दिवास्वप्न देख रहे हैं,लेकिन PM मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे’।
2004 में कांग्रेस ने सिर्फ 145 सीटों पर बनाई थी सरकार: शिवराज
तीसरी बार सरकार बनाना अपने आप में यह चमत्कार है। शिवराज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने साल 2004 में सिर्फ 145 सीटों पर सरकार बनाई थी। वहीं 2009 में कांग्रेस ने 206 सीटों पर सरकार बनाई थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अकेले बीजेपी के पास 243 सीटें हैं और एनडीए के पास 293 सीटें हैं।’
MP Lok Sabha Election Result 2024: एमपी में क्लीन स्वीप, बीजेपी की कूटनीति के सामने कमजोर पड़ती गई कांग्रेस, जानिए कैसे बदले समीकरण?
दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बेटे भी नहीं बचा पाए अपना गढ़
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की करारी हार हुई है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी का परचम लहराया और कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लग पाई। कांग्रेस को राजगढ़ पर दिग्विजय सिंह और छिंदवाड़ा प कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की जीत की उम्मीद थी, लेकिन परिणामों में वह भी धराशायी हो गई।
शिवराज और शंकर लालवानी ने बनाया जीत का रिकॉर्ड
विदिशा सीट से चुनाव लड़े शिवराज सिंह चौहान ने 8,21,408 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा को 8 लाख से ज्यादा मतों से पराजित किया है। यह मध्यप्रदेश में बीजेपी की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इंदौर में बीजेपी के प्रत्याशी शंकर लालवानी ने जीत का रिकॉर्ड बनाया है। लालवानी इंदौर सीट पर 11,75,092 मतों से जीते।
Lok Sabha Election 2024: कोई सात तो कोई आठवीं बार जीता, इन दिग्गज नेताओं ने बना दिया रिकॉर्ड
Shambhavi Choudhary: कैसे राजनीति में आई शांभवी चौधरी? कैसे दर्ज की रिकॉर्ड जीत, पढ़िए सबसे कम उम्र की सांसद का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Interview Shankar Lalwani: 'कांग्रेस का प्रतिद्वंद्वी खड़ा होता तो और ज्यादा मतों से विजयी होते', पढ़िए इन्दौर सीट पर जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले शंकर लालवानी का इंटरव्यू
Agra Politics: गठबंधन में सपा को मिली मजबूती-कांग्रेस को संजीवनी; बसपा की पकड़ हुई कमजोर और बीजेपी…?
सपा ने यूं ही नहीं पलटा पासा, यहां BJP-RLD गठबंधन एक सीट पर सिमटा; चार पर Iqra Hasan की जीत का ये सीक्रेट
UP Lok Sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश में भाजपा से कहां हुई गलती? एक नहीं पूरे 10 कारण… यहां समझने में हुई फेर!
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में BJP का गेम किसने बिगाड़ा? अब राज से उठा पर्दा; सियासी हलचल हुई तेज
