न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: मोदी NDA के नेता चुने गए; शिवपाल बोले-भाजपा का अहंकार टूटा; 20 करोड़ के लिए दोस्त की हत… – Dainik Bhaskar

Spread the love

नमस्कार, आइए जानते हैं शाम 5 बजे तक की उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
1. नरेंद्र मोदी NDA के नेता चुने गए, गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक के बाद मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी से उनके घर जाकर मिले। इसके बाद गठबंधन ने राष्ट्रपति को समर्थन सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
पढ़ें पूरी खबर…
2. सपा विधायक इरफान सोलंकी को शाम 6 बजे सुनाई जाएगी सजा
कानपुर की MP/MLA कोर्ट आज शाम 6 बजे जाजमऊ आगजनी केस में सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत 5 को सजा सुनाएगी। इरफान की महाराजगंज जेल से ‌‌वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। कानपुर में प्लॉट पर बने घर को फूंकने के मामले में कोर्ट ने 3 जून को इरफान समेत 5 लोगों को दोषी करार दिया था। सभी को धारा 147, 436, 427, 504, 506, 323 में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद इरफान समर्थकों ने परिवार वालों के साथ कोर्ट परिसर में हंगामा किया था।
पढ़ें पूरी खबर
3. सेंसेक्स 2% से ज्यादा उछला, रिकॉर्ड 76,795 पर पहुंचा: निफ्टी भी बढ़ा
रिजर्व बैंक के GDP अनुमान बढ़ाने के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 7 जून को सेंसेक्स 76,795 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। यह 3 जून के भी स्तर को पार कर गया। हालांकि, बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 1,618 अंक की बढ़त के साथ 76,693 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी कारोबार के दौरान करीब 500 अंकों की बढ़त देखने को मिली और ये 23,320 के स्तर पर पहुंचा। RBI ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबर…
4. शिवपाल बोले- भाजपा का अहंकार टूट गया
लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अखिलेश यादव पहली बार सपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा का अहंकार टूट गया। ये लोग विपक्ष को खत्म करना चाहते थे। सपा और इंडी गठबंधन के नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे थे, लेकिन जनता ने हमारा साथ दिया और भाजपा की तानाशाही को हराया। इसी का नतीजा रहा कि भाजपा अपने दम पर पूर्ण बहुमत भी नहीं ला सकी।
पढ़ें पूरी खबर
5. नीतीश ने कहा- मैं हमेशा मोदी के साथ रहूंगा, पैर छूने के लिए झुके तो मोदी ने हाथ पकड़ा
दिल्ली में शुक्रवार को NDA की बैठक हुई। पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। यह बैठक दो घंटे से ज्यादा चली। गठबंधन के 13 नेताओं ने भाषण दिए। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भाषण देने के बाद मंच की तरफ आए तो उन्होंने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की। जैसे ही नीतीश कुमार पैर छूने को बढ़े तो मोदी ने उनके दोनों हाथ पकड़ लिए। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। नीतीश ने सिर झुकाकर अभिवादन किया।
पढ़ें पूरी खबर…
6.पीएम मोदी बोले-लोग कांग्रेस ऑफिस के बाहर पैसा लेने पहुंच रहे,उन्हें मारकर निकाला जा रहा
पीएम मोदी ने कहा- जो लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस के बाहर पैसा लेने पहुंच रहे हैं, उन्हें मारकर निकाला जा रहा। यह हमारे देश के गरीबों का और सामान्य नागरिकों का अपमान है। कल लखनऊ में कई महिलाएं एक लाख रुपए लेने कांग्रेस ऑफिस पहुंची थीं। जिनके हाथ में कांग्रेस का गारंटी कार्ड और फॉर्म था।
पढ़ें पूरी खबर…
7. थप्पड़ कांड पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़कीं कंगना रनोट: कहा-‘ये आपके साथ भी हो सकता है
हिमाचल की मंडी सीट से BJP की लोकसभा सांसद चुनी गईं एक्टर कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF लेडी कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘डियर फिल्म इंडस्ट्री, आप सभी या तो अभी जश्न मना रहे हो या फिर मुझ पर एयरपोर्ट पर हुए अटैक के बाद एकदम चुप बैठे हो। राफा को सपोर्ट करने वाले गैंग, जब आप किसी पर हमले का जश्न मनाते हो तो याद रखना, कभी ये आपके साथ भी हो सकता है।’ हालांकि बाद में कंगना ने स्टोरी डिलीट कर दी।
पढ़ें पूरी खबर…
8. गाजियाबाद में 20 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बिजनेस पार्टनर ने की हत्या
गाजियाबाद में 20 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बिजनेस पार्टनर की हत्या कर दी गई। हत्या करने के लिए आरोपी ने सोची-समझी साजिश रची। आरोपी बिजनेस पार्टनर ने पहले शराब पिलाई, फिर एनेस्थीसिया के कुल पांच इंजेक्शन लगाए। मौत होने के बाद उसके शव को गंगनहर में फेंक दिया। हत्या के मामले में बिजनेस पार्टनर, GTB हॉस्पिटल दिल्ली के नर्सिंग स्टाफ सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर…
9. कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकली: भारत बोला- हम कनाडा से जवाब मांगेंगे
कनाडा में ऑपरेशन ब्लू स्टार की गुरुवार को 40 वीं बरसी पर इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाली गई। यह झांकी वैंकूवर में निकाली गई। इसमें इंदिरा गांधी का पुतला दिखाया गया था, जिसमें गोलियों से छलनी किया गया था। साथ ही उनके हत्यारे बेअंत सिंह और सतवंत सिंह को इंदिरा गांधी पर बंदूक ताने दिखाया गया। इसके बाद आज भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि वे इस मुद्दे पर कनाडाई अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले में एक लिखित शिकायत कनाडा को भेजने की बात कही है।
पढ़ें पूरी खबर…
10. फास्टैग, NCMC में ऑटोमेटिक ऐड होगा पैसा, अभी मैन्युअल रूप से बार-बार रीलोड करना पड़ता है
फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के यूजर्स अब रेकरिंग पेमेंट मैकेनिज्म के जरिए अपने कार्ड में बैलेंस ऐड कर सकेंगे। इस मैकेनिज्म का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों का FASTag और NCMC का बैलेंस उनके ओर से तय सीमा से नीचे जाने पर ऑटोमेटिक रूप में पैसा ऐड हो जाएगा। इससे ट्रैवल और मोबिलिटी से जुड़े पेमेंट करने में आसानी होगी। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी 7 मई को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए यह बात कही।
पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post कौन बनेगा चैंपियन: सबसे बड़े चुनाव का सबसे बड़े चैनल पर सबसे सटीक Exit Poll! – Aaj Tak
Next post Narendra Modi Latest News, Updates in Hindi | नरेंद्र मोदी के समाचार और अपडेट – AajTak – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *