Lok sabha Election Result 2024: चुनाव परिणाम के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक, .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
Pakistani media reaction on exit poll result चुनाव परिणाम के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने एग्जिट पोल का भी मजाक उड़ाया है। पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि लगभग हर एग्जिट पोल ने पीएम मोदी की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया था। कई एग्जिट पोल ने 400 तक सीटें मिलने का दावा जताया था। लेकिन वास्तविक परिणामों ने एग्जिट पोल के अनुमानों को झुठला दिया।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली।Pakistani media made fun of the exit poll result: लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को आया। इस परिणाम में भारतीय जनता पार्टी 240 सीटों के आसपास ही सिमट गई। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 294 सीटें मिलीं। उधर, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 234 सीटें मिली हैं। पीएम मोदी की इस कमजोर जीत पर विदेशी मीडिया से मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हालांकि इन परिणामों पर पाकिस्तानी मीडिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। पाक मीडिया ने एग्जिट पोल के अनुमानों का मखौल उड़ाया है।

पाकिस्तानी मीडिया में कहा जा रहा है कि ‘लगभग हर एग्जिट पोल ने पीएम मोदी की प्रचंड जीत का अनुमान लगाया था। कई एग्जिट पोल ने 400 तक सीटें मिलने का दावा जताया था। लेकिन वास्तविक परिणामों ने एग्जिट पोल के अनुमानों को झुठला दिया।
Also Read: यूपी की टॉप-10 वीआईपी सीटों का हाल; राहुल-हेमा मालिनी और डिंपल से लेकर रविकिशन से लेकर निरहुआ तक का रिजल्ट

पीएम मोदी की कम अंतर से जीत पर क्या बोला पाक मीडिया?

पाकिस्तानी मीडिया ने नरेन्द्र मोदी की वाराणसी से मिली कम अंतर की जीत पर भी चुटकियां ली है। कहा है कि ‘जो पीएम मोदी वाराणसी से 2019 में 4.79 लाख के बड़े अंतर से चुनाव जीता था। लेकिन इस बार 2024 के चुनाव में मात्र 152,300 वोट हासिल कर पाए।
पाक मीडिया ने चुनाव परिणामों के बीच भारतीय शेयर बाजार के धड़ाम से गिरने को प्रमुखता से उजागर किया है और लिखा है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 6 फीसदी तक गिर गया।

चीन ने कहा ‘आर्थिक मोर्चा पीएम मोदी के लिए रहेगा चुनौती’

चीन ने भी चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया दी है। चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि पीएम मोदी को अगले कार्यकाल में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाना काफी मुश्किल रहेगा। चीनी विशेषज्ञों ने बताया कि भारत की कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने की महत्वाकांक्षा को पूरा करना अब इतना आसान नहीं होगा। चीनी विशेषज्ञों ने चीन-भारत संबंधों में भी बहुत सुधार होने की कोई संभावना नहीं जताई है।

गठबंधन सरकार को कई चुनौतियों झेलना होंगी: वॉशिंगटन पोस्ट


प्रमुख अमेरकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने भी नरेंद्र मोदी की जीत पर रिएक्शन दिया है। वॉशिंगटन पोस्ट ने भी मोदी की जीत के वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की है। साथ ही कहा है कि मोदी अब गठबंधन की सरकार चलाएंगे, ऐसे में उन्हें गठबंधन सरकार में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
Also Read: ‘नहीं सुधरेंगे भारत-चीन रिश्ते, मोदी को आश्चर्यजनक झटका’, भाजपा को बहुमत न मिलने पर विदेशी मीडिया ने क्या कहा
Lok Sabha Result 2024: बंगाल में बीजेपी को क्यों मिलीं सिर्फ 12 सीटें? जानिए कहां हुई थी बड़ी गलती, नहीं कर पाई ये काम
Bansgaon Lok Sabha Result: यूपी के इस लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस जाएगी न्यायालय, इकट्ठा कर रहे दस्तावेज
Lok Sabha Election Result 2024: इंदौर सीट पर नहीं गली किसी की दाल, भाजपा छोड़ सभी उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त
TDP: तो ऐसे रची गई तेदेपा की एकतरफा जीत की पटकथा, 200 से अधिक पेशेवरों ने बनाई थी पार्टी की रणनीति; पढ़ें पूरी कहानी
I.N.D.I.A.: …तो क्या विधानसभा चुनाव-2027 में भी बना रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अजय राय ने खोल दिए पत्ते
UP Lok Sabha Result 2024: अखिलेश जहां नहीं जीते… वहां लगाया भाजपा पर आरोप, हारे उम्मीदवारों को कहा ‘सम्मांसद’

source

Previous post संसदीय दल का नेता चुने जाने पर नायडू और नीतीश के लिए नरेंद्र मोदी ने क्या कहा, जानें – ABP न्यूज़
Next post RJD Reaction: 'बिहार वासियों को दुख हुआ', नरेंद्र मोदी के पैर छूने पर सीएम नीतीश पर भड़की आरजेडी – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *