अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम पल-पल करवट ले रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईरान और ईराक से आए पश्चिमी विक्षोभ ने रात भर तबाही मचाई. आलम यह रहा कि बिजली की कड़कड़ाहट रात भर होती रही और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली. रातभर रुक रुककर बारिश होती रही. सुबह 7:00 बजे तक लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी रहा. जिस वजह से लखनऊ समेत इसके आसपास के क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
अभी तक लखनऊ का तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस चल रहा था, जो गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है और रात का तापमान भी 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर गया है. हालांकि यह राहत सिर्फ लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए ही थी. क्योंकि लखनऊ मौसम केंद्र ने एक और बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश हीटवेव से बाहर आ गया था. लेकिन आज यानी गुरुवार से अगले 7 दिनों के लिए फिर से हीटवेव कुछ जिलों में दस्तक देने जा रही है. इन जिलों में बुंदेलखंड, आगरा और प्रयागराज शामिल हैं. यहां पर हीटवेव का सिलसिला अगले 5 से 7 दिनों तक जारी रहेगा. इन जिलों का तापमान भी बढ़ेगा. अगले दो दिनों बाद लखनऊ का भी तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
इन जिलों में आज होगी बूंदाबांदी
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. इन जिलों में आज बूंदाबांदी हो सकती है.
आज इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुलंदशहर के साथ ही प्रयागराज आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे. यहां का अधिकतम तापमान आज भी 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इन जिलों में हीटवेव अगले सात दिनों के लिए दस्तक देगी. जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.
इन जिलों में रहेगी बादलों की आवाजाही
उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इन जिलों में बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी.
धर्मनगरी में ऐसा रहेगा मौसम
धर्मनगरी अयोध्या का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, मथुरा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के साथ ही वाराणसी में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
चॉकलेट से लेकर मैंगो तक मिलेंगे इत्र के फ्लेवर, ठंडक का होगा ऐहसास, खुशबू भी रहेगी बरकरार
दीपिका पादुकोण का करियर बनाने वाली डायरेक्टर, एक्टिंग में भी आजमा चुकीं हाथ, अब बनीं व्लॉगर
देसी महल…गर्मियों में महसूस होती है ठंडक, नहीं पढ़ती AC की जरुरत, खरपतवार से तैयारी होती है झोपड़ी
बेहद शानदार है अल्लू अर्जुन का आशियाना, शाहरुख खान के मन्नत से भी है आलीशान, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
मानसून के सीजन में किसान करें नींबू की इन 5 किस्मों की खेती, बंपर होगी पैदावार, बन जाएंगे मालामाल
पहले गन्ना…फिर धान, अब इस फसल की कर रहे हैं खेती, सालाना हो रही 2 लाख की कमाई
Himachal Monsoon Updates: कुल्लू में गिरे ओले, लाहौल-भरमौर में बर्फबारी…हिमाचल में प्री-मॉनसून में ‘सावन की झड़ी’
इस बार आमों की नई वैरायटी का रहेगा दबदबा, नाम के साथ स्वाद भी है बिल्कुल अलग
'भाई प्याज ले आओ…', रोमांटिक सीन से पहले सायरा बानो को छेड़ते थे सुनील दत्त, मजेदार है किस्सा
