UP Lok Sabha Election Results 2024: यूपी के कौन से फेज में किस पार्टी को मिलीं कितनी सीटें? आ गई पूरी – ABP न्यूज़

Spread the love

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बुरी तरह पिछड़ने की चर्चा चहुंओर है. यूपी में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव हुए थे. कुल सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव में 80 में से 43 सीट- कांग्रेस और सपा के गठबंधन को मिले. वहीं 36 सीटें भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA को मिले. 
आज हम आपको बताते हैं कि चरण दर चरण कौन सी पार्टी ने कितनी सीटें हासिल कीं. 
पहले चरण में कुल 8 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल है. इन 8 सीटों में से 1 आजाद समाज पार्टी, 5 कांग्रेस –सपा और 2 बीजेपी गठबंधन ने जीतीं.
दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ और मथुरा यानी कुल 8 सीटों पर मतदान हुआ और इन सभी 8 सीटों पर बीजेपी + ने अपना परचम लहाराया.
तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली समेत कुल 10 सीटों पर वोटिंग हुई. इसमें से कांग्रेस-सपा- 6 और बीजेपी+ को 4 सीटें मिलीं.
UP Politics: यूपी छोड़ देंगे अखिलेश यादव! शिवपाल सिंह यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
चौथे चरण में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच समेत कुल 13 सीटों पर मतदाताओं ने नेताओं की किस्मत का फैसला किया. इसमें से  कांग्रेस –सपा- 5 और बीजेपी+ 8 सीटों पर जीती.
पांचवे चरण में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा यानी कुल 14 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ. इसमें कांग्रेस –सपा 10 और बीजेपी+ ने 4 सीटें हासिल कीं.
छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही में मतदान हुए. इन 14 सीटों में से 11 कांग्रेस –सपा, बीजेपी+ ने 3 सीटें जीतीं.
सातवें और अंतिम चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज समेत कुल 13 सीटों पर मतदान हुआ इसमें  कांग्रेस – सपा 6 और बीजेपी+ ने 7 सीटें जीतीं.

source

Previous post Nitish Kumar-PM Modi: NDA की मीटिंग में नीतीश कुमार ने दिया नरेंद्र मोदी को बड़ा मैसेज, जानें – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: पांचवें चरण में 57.47 फीसदी वोटिंग, सबसे कम महाराष्ट्र जबकि सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में हुआ मतदान – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *