नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के आखिरी चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार को संपन्न हो जाएगी. मतदान खत्म होते ही सबकी नजरें जरें एग्जिट पोल की तरफ होंगी. शाम 6.30 बजे के बाद देश की सभी 543 सीटों का सटीक अनुमान सामने आ जाएगा. इसी के साथ यूपी की भी 80 सीटों के भी एग्जिट पोल सामने आएंगे. न्यूज18 इंडिया पर एग्जिट पोल का लाइव प्रसारण सबसे पहले और सबसे सटीक होगा. यूपी में पिछले लोकसभा चुनाव में न्यूज18 के एग्जिट पोल पर चुनावी नतीजों ने मुहर लगाई थी. न्यूज18 ने एग्जिट पोल में जो दिखाया था, ठीक उतनी ही सीट भाजपा को आई भी थी. तो चलिए जानते हैं पिछली बार क्या थी भविष्यवाणी?
न्यूज18 के एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?
News18-IPSOS के एग्जिट पोल में यूपी के लिए एनडीए को सबसे अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी हुई थी. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जब एग्जिट पोल के नतीजे आए, तो यूपी में एनडीए को 60 से 62 सीटें मिलती दिखीं. जब चुनावी नतीजे आए थे तो न्यूज18 के एग्जिट पोल पर मुहर लगी. सबसे सटीक भविष्यवाणी न्यूज18 की ही साबित हुई. हालांकि, कुछ और एग्जिट पोल भी थे, जिनकी भविष्यवाणी कुछ हद तक सही हुई तो कुछ के गलत.
Exit Poll 2024: रिजल्ट से पहले दूर कर लें कन्फ्यूजन! क्या हैं एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल, अंतर है भी या नहीं?
अन्य के एग्जिट पोल में क्या था?
आजतक-एक्सिस एग्जिट पोल ने भी अपना डेटा जारी किया था. इस एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 62-68, कांग्रेस को एक से दो और सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. वहीं, एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल में सपा-बसपा गठबंधन को सबसे अधिक सीट मिलने का अनुमान जताया था. एबीपी-नील्सन एग्जिट पोल के मुताबिक, यूपी में भाजपा को 22, कांग्रेस को 2, सपा-बसपा गठबंधन को 56 सीटों का अनुमान था. वहीं, टाइम्स नाऊ-वीएमआर एग्जिट पोल ने भाजपा को 58 सीटें दी थीं और सपा-बसपा को 20 सीट. इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल ने भी बीजेपी को 50 सीट दी थी और सपा-बसपा को 28 और कांग्रेस को दो.
Bihar Exit Poll: बिहार में कैसे थे एग्जिट पोल के रिजल्ट, 2019 में कितने सही साबित हुए?
ओपिनियन पोल में क्या थी भविष्यवाणी?
लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले न्यूज 18 नेटवर्क ने महासर्वे कराया था. न्यूज़ 18 के ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एनडीए को बंपर जीत की संभावना दिखाई गई थी. ओपिनियन पोल में कहा गया कि यूपी में 80 में से 77 लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव जीत सकती है. वहीं, यूपी में इंडिया गठबंधन को दो सीट जबकि बीएसपी को एक सीट मिलने का अनुमान था.
2019 में क्या थे यूपी के चुनावी नतीजे?
दरअसल, उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने 78 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 62 सीटों पर पार्टी को कामयाब मिली थी. 2019 में भाजपा को 62, मायावती की बसपा को 10, अखिलेश की सपा को 5, अपना दल (सोनेलाल) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट जीत मिली थी.
Tags: Exit poll, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections
भगवान को लगी गर्मी, मंदिर में लगे AC, कूलर और फैन, भक्तों ने की जमकर तारीफ, कभी नहीं देखी होगी ऐसी तस्वीर
अब हवा से बनेगा पानी, बिहार के स्टूडेंट्स ने तैयार किया अनोखा जनरेटर, सोलर पैनल से होगा लैस, देखें फोटो
होटल रिसेप्शनिस्ट से 'प्लेबॉय' बनी राजेश-अमिताभ की हीरोइन, अचानक बनाई दूरी, हुई गुमनाम
इस देश के पास है भारत से 10 गुना ज्यादा सोना, टॉप टेन में कहां खड़ा है अपना देश, जानिए
साड़ी पहन जब नाचे अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना को नहीं हुआ बर्दाश्त, कस दिया तंज- 'इज्जत के साथ समझौता…'
सबसे महंगा टीवी शो, 'RRR' ही नहीं, 'कल्कि 2989' को भी दे दी मात, बजट सुन पैरों तले से खिसक जाएगी जमीन
UPSC Success Story: छूट गई नौकरी, 5 बार यूपीएससी परीक्षा में फेल, नहीं टूटा हौसला, पढ़िए 4 IAS अफसरों की कहानियां
जीरो वेस्ट के आकर्षक थीम और सेल्फी प्वाइंट्स के साथ तैयार हैं पटना के बूथ, पहले मतदान फिर जलपान
25 जून तक होगी मंडी में गेहूं की खरीद, अब तक 586000 क्विंटल की हुई खरीदारी, 10 लाख है टार्गेट
