रिजल्ट के 48 घंटे में यूपी सरकार के बड़े एक्शन: 13 जिलों में 16 एनकाउंटर, 61 पुलिसकर्मी सस्पेंड; जल्द वैकें… – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव में सपा को सबसे ज्यादा 37 सीटें मिलीं। भाजपा को पिछली बार के आम चुनाव की तुलना में 29 सीटों का नुकसान हुआ। इसके बाद यूपी सरकार एक्शन में है। रिजल्ट आने के 48 घंटे के अंदर बड़े फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला विभागों में खाली पदों पर नौकरी को
लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए एनकाउंटर से लेकर पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने तक की कार्रवाई की जा रही है। 2 दिन में 61 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। 13 जिलों में 16 एनकाउंटर हुए, जिसमें 2 बदमाश ढेर हो गए। आइए जानते हैं यूपी सरकार के 5 एक्शन…
1- विभागों में खाली पदों को भरने के आदेश
सीएम योगी ने गुरुवार को सभी अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। पूरा जोर सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने पर दिया। इस दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करें। जहां खाली पद हैं, आयोग को भेजें। चयन प्रक्रिया की समय-सीमा तय करें।
सीएम ने अफसरों से कहा- नियुक्ति प्रक्रिया में सरलता के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की गई, उसका उपयोग करें। चयन आयोग से संपर्क बनाएं, त्रुटिपूर्ण आवेदन न भेजें।
इधर, माना जा रहा है कि सिपाही भर्ती परीक्षा की नई डेट जल्द आ सकती है। 60 हजार की वैकेंसी है। इसमें 45 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। सीएम ने उस समय 6 महीने के अंदर परीक्षा कराने की बात कही थी।
2- 2 दिन में 17 एनकाउंटर: 2 बदमाश ढेर, 16 घायल
रिजल्ट के बाद प्रदेश के 13 जिलों में पुलिस और बदमाशों के बीच 16 मुठभेड़ हुई। जौनपुर और मुजफ्फरनगर में 2 कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने ढेर कर दिया। वहीं, 16 बदमाश घायल हुए।
अब जानिए किन जिलों में एनकाउंटर हुए…
जौनपुर: रिजल्ट के अगले दिन 5 जून को पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश प्रिंस सिंह को मार गिराया। प्रिंस पर हत्या-लूट और डकैती के 37 मुकदमे दर्ज थे। वह मुंबई से हाईटेक हथियार तस्करी कर जौनपुर लाता था।
मुजफ्फरनगर: 6 जून को मुजफ्फरनगर में 2 लाख का इनामी बदमाश ​​​​​​निलेश राय पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। मुठभेड़ में उसके सीने में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां उसकी मौत हो गई। नीलेश बिहार पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी था।
11 जिलों में मुठभेड़, 16 बदमाश घायल
3- पुलिस पर एक्शन: 61 पुलिसकर्मी सस्पेंड-लाइन हाजिर
सबसे बड़ा एक्शन पुलिसकर्मियों पर हुआ। चुनाव के दौरान लापरवाही और भ्रष्टाचार करने वाले पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया। 5 जिलों के आंकड़े देखें तो 61 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और लाइन हाजिर किया गया। सबसे बड़ी कार्रवाई हापुड़ जिले में की गई।
4- बिजली कटौती रोकने और तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदलने के आदेश
लोकसभा चुनाव के बाद बिजली कटौती की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। फीडबैक आ रहा है कि चुनाव के समय तो बिजली मिली, लेकिन अब अचानक बिजली कटौती बढ़ गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने बिजली आपूर्ति को लेकर भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तेज गर्मी और लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में पूरे प्रदेश में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। बिजली तभी कटे, जब बहुत जरूरी हो। ट्रांसफॉर्मर जलने, तार गिरने और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं को बिना देरी ठीक किया जाए।
5- अयोध्या में सरयू पर बैराज निर्माण प्रोजेक्ट में तेजी
सरयू नदी पर बैराज निर्माण को लेकर लोकसभा चुनाव के बाद तेजी दिखाई गई। यह प्रोजेक्ट 2800 करोड़ रुपए का है। सरकार ने इससे जुड़ी जानकारी मांगी है। 5 वर्षों से लंबित सरयू नदी पर प्रस्तावित बैराज निर्माण के लिए NOC जल्द मिल जाएगी।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से 30 दिन में NOC मांगी गई। सरयू नदी पर 950 मीटर का यह बैराज बनना है। बैराज का निर्माण सरयू नदी के पुराने पुल और रेलवे पुल के बीच होगा। बैराज निर्माण होने से अयोध्या की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। यहां बोटिंग शुरू हो जाएगी।
इन मुद्दों पर भी CM योगी गंभीर
नए सत्र से पहले गन्ना पेराई का भुगतान
योगी किसानों की समस्या को लेकर भी गंभीर दिखे। उन्होंने कहा- नए सत्र से पहले किसानों को गन्ना पेराई का भुगतान हो जाना चाहिए। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों का भुगतान बकाया नहीं रहना चाहिए।
मनरेगा मजदूरों का पैसा समय पर मिले
सीएम ने मनरेगा मजदूरों के बकाया को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा- मनरेगा मजदूरों का किसी भी हाल में भुगतान बकाया नहीं रहना चाहिए। जल्द से जल्द बकाया भुगतान किसानों को जारी किया जाए।
UP में NOTA ने 570 कैंडिडेट को हराया:भाजपा, सपा-कांग्रेस को 3-3 सीटों का नुकसान, वाराणसी में 4 प्रत्याशी हारे; 681 की जमानत जब्त
UP में लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट चौंकाने वाला रहा। इन सबके बीच NOTA का वोट बैंक भी पीछे नहीं रहा। UP में नोटा ने 570 कैंडिडेट को हरा दिया। इसके अलावा, नोटा की वजह से भाजपा, सपा और कांग्रेस को 6 सीटों का नुकसान हुआ। इन सीटों पर जीत का अंतर नोटा को मिले वोट से बहुत कम है। पढ़ें पूरी खबर…
UP में चुनाव की सबसे रोचक-चौंकाने वाली बातें: सबसे छोटी हार, जहां हुड़दंग, संघमित्रा रोईं वहां के नतीजे, भाजपा के 5 बड़े चेहरे जो हारे
लोकसभा चुनाव में UP में सपा लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी है। देश में अखिलेश यादव की पार्टी तीसरे नंबर पर है। UP में भाजपा को 29 सीटों का बड़ा नुकसान हुआ है। पार्टी 62 से सिमटकर 33 सीटों पर आ गई है। वोट शेयर भी 8.63% घटकर 41.37% हो गया है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Elections Result 2024 first trend NDA INDIA WHO IS LEADING ON HOW MANT SEATS | Lok Sabha … – ABP न्यूज़
Next post Chanakya Exit Poll Results 2024: चाणक्य के एग्जिट पोल से टेंशन में आई BJP, कांग्रेस को मिल रही इतनी सीटें? – MPTak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *