सर्वसम्मति से NDA के नेता के तौर पर चुने गए नरेंद्र मोदी, पहले जोड़े हाथ फिर उठाकर माथे से लगाया संव.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने का प्रस्ताव रखा। एनडीए दल के नेताओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने के प्रस्ताव पर सहमति जाहिर की। इसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें देश के प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया। सेंट्रल हॉल में दाखिल होने के बाद नरेंद्र मोदी ने भारतीय संविधान को अपने माथे से लगाया।
एएनआई, नई दिल्ली। एनडीए संसदीय दल की आज पहली बैठक बुलाई गई। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से गठबंधन दल का नेता चुना गया। प्रधानमंत्री ने संसद हॉल में आते ही सबसे पहले देश के संविधान को नमन किया। उन्होंने संविधान को अपने माथे से लगाकर प्रणाम किया। 


प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी का नाम पारित 

भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने का प्रस्ताव रखा। एनडीए दल के नेताओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने के प्रस्ताव पर सहमति जाहिर की। इसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें देश के प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया।

एनडीए को मिली 293 सीटें 

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र मोदी रविवार (09 जून) शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 सीटें मिली है, वहीं आईएनडीआई गठबंधन को 234 सीटें हासिल हुई। इस बार भाजपा बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई। पार्टी को 240 सीटें मिली। हालांकि, टीडीपी और जेडीयू की मदद से एनडीए की सरकार चलने वाली है। 
यह भी पढ़ें:NDA Meeting Live Updates: एनडीए संसदीय दल के नेता के लिए मोदी का नाम प्रस्‍तावित, नीतीश और चंद्रबाबू ने किया अनुमोदन
Lok Sabha Result 2024: यूसीसी से लेकर मुस्लिम आरक्षण तक इन 5 मु्द्दों पर फंस सकता है पेंच, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में लाना नहीं होगा आसान
मोदी-योगी का भी नहीं चला जादू! इन बूथों पर BJP को मिला बस एक वोट, आंकड़े देख चौंके भाजपाई
Lok Sabha Result 2024: चुनाव परिणाम के बाद राजस्थान BJP में आपसी खींचतान, मंत्री हरलाल खर्रा ने बताया- क्यों रहा पार्टी का प्रदर्शन खराब
Nawada Lok Sabha Result 2024: भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह को कितने वोट मिले? RJD कैंडिडेट को पहुंचाया नुकसान
इन मतदाताओं ने सपा को किया फुल सपोर्ट, कई बूथों पर एकतरफा वोटिंग, यहां Rajnath Singh को मिले सिर्फ 20 वोट
Phulpur Lok sabha Result: भाजपा ने फतेह किया माफिया अतीक का गढ़, पोलिंग पर पिछड़ी

source

Previous post लोकसभा चुनाव: वोट शेयर में भारी गिरावट, 63 सीटों का नुकसान… बेहद खराब बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post NDA Parliamentary Party Meet: मोदी ने सबको किया हैरान! नीतीश छूने लगे पैर तो उदास दिखे सिंधिया, देखें- – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *