NDA Meeting Live: तीसरे टर्म में भी लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करेंगे- नरेंद्र मोदी – News18 हिंदी

Spread the love

NDA Meeting Live: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद एनडीए सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है. नरेंद्र मोदी को आज संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. पूराने संसद भवन में NDA की बैठक चल रही है. यह बैठक सेंट्रल हॉल में हो रही है.
NDA Meeting Live: नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक आज के सेंट्रल हॉल में हो रही है. इस बैठक में सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश होगी. सूत्रों के मुताबिक, आज ही NDA की सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. सूत्रों के अनुसार 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे. बता दें कि NDA को इस बार 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है. लगातार तीसरी बार एनडीए ने बहुमत हासिल किया है. आज बैठक में संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद TDP अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे.
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने NDA के नेता नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने का न्‍योता दिया है. राष्‍ट्रपति से मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले दो टर्म में जिस तरह से देश आगे बढ़ा, तीसरे कार्यकाल में उसी गति से देश आगे बढ़ेगा. उन्‍होंने कहा कि पिछले 10 साल में काम करने का जो अनुभव मिला है, उससे नए टर्म में काम करने में परेशानी नहीं होगी.
NDA का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे और प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मौके पर उन्‍होंने राष्‍ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश किया. बता दें कि NDA लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है. वहीं, नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
दिल्ली में शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर अब हलचल तेज हो गई है. सहयोगी दलों से बीजेपी की तरफ से अब आगे की बात होगी. सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी शुक्रवार देर शाम 7 बजे बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के आवास जाएंगे. अन्‍य सहयोगी दलों को भी बुलाया गया है.
नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मेरे जीवन का हर पल डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा दिए गए भारत के संविधान के महान मूल्यों के प्रति समर्पित है. यह हमारा संविधान ही है, जिससे एक गरीब और पिछड़े परिवार में पैदा हुए मुझ जैसे व्यक्ति को भी राष्ट्रसेवा का अवसर मिला है. ये हमारा संविधान ही है, जिसकी वजह से आज करोड़ों देशवासियों को उम्मीद, सामर्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन मिल रहा है.’
एनडीए का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया है. उन्‍होंने X पर पोस्‍ट कर कहा, ‘मैं पूरी विनम्रता के साथ एनडीए का लगातार तीसरी बार नेतृत्‍व करने की जिम्‍मेदारी को स्‍वीकार करता हूं. अगला कार्यकाल भी विकास पर आधारित होगा. मेरे प्रति विश्‍वास जताने के लिए मैं एनडीए के साथी दलों और सांसदों का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं.’
आदित्‍य ठाकरे ने अप्रत्यक्ष रूप से शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में हुए विभाजन का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ‘भाजपा की चालों का अनुभव हो चुका है, जैसे ही वे आपके साथ सरकार बनाएंगे, वादे तोड़ देंगे और आपकी पार्टियों को भी तोड़ने की कोशिश करेंगे. यह आपको पहले ही अनुभव हो चुका होगा.’ चूंकि भाजपा सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से पीछे रह गई है, इसलिए प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए तेदेपा और जदयू का समर्थन महत्वपूर्ण हो गया है. राजग को कुल 293 सीट मिली हैं, जिनमें से भाजपा के पास 240 सीट हैं. 16 सांसदों के साथ तेदेपा राजग में दूसरी और 12 सांसदों के साथ जदयू तीसरी बड़ी पार्टी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की बैठक के बाद पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है. इससे पहले उन्‍होंने भाजपा के दिग्‍गज नेता लालकृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की थी. बता दें कि नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार एनडीए का नेता चुन लिया गया है. वह संभवत: 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में आए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अड़े रहना चाहिए. ठाकरे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ठाकरे ने दावा किया कि सरकार बनाते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने सहयोगी दलों को तोड़ने की कोशिश में लग जाएगी. उन्होंने कहा, ‘नए राजग के संभावित सहयोगी दलों को एक विनम्र सुझाव है. स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष) का पद हासिल करें.’
NDA का प्रतिनिधिमंडल थोड़ी देर में राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा. प्रधानमंत्री मोदी को अगले पीएम बनाने के लिए NDA का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को समर्थन पत्र सौंपेगा. सरकार बनाने का दावा पेश करने के पहले मोदी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से आशीर्वाद लेने जा सकते हैं. दोनों के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई.
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…दक्षिण भारत में एनडीए ने नई राजनीति की नींव मजबूत की है. कर्नाटक और तेलंगाना को देखिए, वहां हाल ही में राज्य सरकारें बनी हैं. लेकिन लोगों का भरोसा पल भर में टूट गया और वे भ्रम से बाहर आ गए. उन्होंने कर्नाटक और तेलंगाना में एनडीए को स्वीकार कर लिया. मैं तमिलनाडु की टीम को बधाई देना चाहता हूं…कई लोग जानते थे कि शायद हम कोई सीट नहीं जीत पाएंगे लेकिन हम इस लड़ाई में एकजुट होंगे…हम तमिलनाडु में भले ही एक सीट नहीं जीत पाए हों लेकिन जिस तेजी से एनडीए का वोट शेयर वहां बढ़ा है, वो साफ संदेश दे रहा है- कल में क्या लिखा हुआ है…केरल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया…पहली बार हमारे पास केरल से कोई प्रतिनिधि है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2024 का जनादेश एक बात को बार-बार पुख्ता कर रहा है कि आज के परिदृश्य में देश को सिर्फ और सिर्फ NDA पर भरोसा है. जब इतना अटूट भरोसा हो तो देश की अपेक्षाएं बढ़ना स्वाभाविक है. मैं इसे अच्छा मानता हूं…मैंने पहले भी कहा था कि हमने जो 10 साल काम किया, वो तो बस ट्रेलर है. ये सिर्फ चुनावी बयान नहीं था, ये मेरा कमिटमेंट था…”
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम न हारे थे, न हारे हैं. लेकिन 4 तारीख के बाद हमारा व्यवहार हमारी पहचान बताता है कि हम जीत को पचाना जानते हैं. हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम जीत की गोद में उन्माद नहीं पालते और न ही हारे हुए का मजाक उड़ाने के संस्कार हमारे अंदर हैं. हम विजयी की रक्षा करते हैं और पराजित का मजाक उड़ाने की विकृति हमारे अंदर नहीं है. ये हमारे संस्कार हैं. आप किसी भी बच्चे से पूछिए कि लोकसभा चुनाव से पहले किसकी सरकार थी? वो कहेगा एनडीए. फिर उससे पूछिए कि 2024 के बाद किसकी सरकार बनी, तो वो कहेगा एनडीए…पहले भी एनडीए थी, आज भी एनडीए है, और कल भी एनडीए है…10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई…”
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेरा मानना ​​है कि अगर हम 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखें, तो हर पैरामीटर से दुनिया मानेगी कि ये एनडीए की महाविजय है. आपने देखा कि दो दिन कैसे बीते, ऐसा लगा जैसे हम हार गए, क्योंकि उन्हें (विपक्ष को) अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे काल्पनिक वादे करने पड़े. अगर गठबंधन के इतिहास में आंकड़े देखें तो ये सबसे मजबूत गठबंधन सरकार है. इस जीत को स्वीकार न करने का प्रयास किया गया…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब 4 जून को नतीजे आ रहे थे, मैं काम में व्यस्त था. बाद में फोन आने लगे. मैंने किसी से पूछा, नंबर ठीक हैं, मुझे बताओ EVM जिंदा है कि मर गया. इन लोगों (विपक्ष) ने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया था कि लोग भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास करना बंद कर दें. उन्होंने लगातार EVM का दुरुपयोग किया. मुझे लगा कि वे EVM का जनाजा निकालेंगे. लेकिन 4 जून की शाम तक, उनको ताले लग गए. EVM ने उनको चुप कर दिया. यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है, इसकी निष्पक्षता है… मुझे उम्मीद है कि मुझे 5 साल तक EVM के बारे में सुनने को नहीं मिलेगा. लेकिन जब हम 2029 में जाएंगे, तो शायद वे फिर से EVM के बारे में बताएंगे… देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.’
नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 4 जून को विपक्ष के मुंह पर ताला लग गया. INDIA गठबंधन के नेता पिछली सदी के लोग हैं. यह NDA का महाविजय है.
एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा, “…सरकार चलाने के लिए बहुत आवश्यक है. लोकतंत्र का वही एक सिद्धांत है. लेकिन देश चलाने के लिए सर्वोपरी बहुत जरूरी होता है. मैं देश की जनता को भरोसा दिलाता हूं कि उन्होंने हमें सरकार चलाने के लिए जो बहुमत दिया है, हमारा प्रयास होगा कि हम आम सहमति की दिशा में प्रयास करेंगे और देश को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे…एनडीए ने लगभग 3 दशक पूरे कर लिए हैं, यह कोई साधारण बात नहीं है…मैं कह सकता हूं कि यह सबसे सफल गठबंधन है.”
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एनडीए राष्ट्र प्रथम के प्रति प्रतिबद्ध समूह है. शुरुआत में यह 30 साल के लंबे अंतराल के बाद इकट्ठा हुआ होगा. लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि एनडीए भारत की राजनीतिक व्यवस्था में एक जैविक गठबंधन है और अटल बिहारी वाजपेयी, प्रकाश सिंह बादल, बालासाहेब ठाकरे जैसे महान नेताओं ने… जिन्होंने बीज बोया, आज भारत के लोगों ने एनडीए के भरोसे को सींचा और उस बीज को फलदायी बना दिया है. हम सभी के पास ऐसे महान नेताओं की विरासत है और हमें इस पर गर्व है. पिछले 10 वर्षों में हमने एनडीए की उसी विरासत, उन्हीं मूल्यों को लेकर आगे बढ़ने का और देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है…’
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि सभी ने सर्वसम्मति से मुझे एनडीए का नेता चुना है. आप सभी ने मुझे एक नई जिम्मेदारी दी है और मैं आपका बहुत आभारी हूं… जब मैं 2019 में इस सदन में बोल रहा था, तो आप सभी ने मुझे नेता के रूप में चुना था, तब मैंने एक बात पर जोर दिया था, वह है विश्वास. आज जब आप मुझे यह भूमिका दे रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हमारे बीच विश्वास का पुल मजबूत है. यह रिश्ता विश्वास की मजबूत नींव पर है और यही सबसे बड़ी पूंजी है…”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं, “बहुत कम लोग इस पर चर्चा करते हैं, शायद यह उन्हें शोभा नहीं देता. लेकिन भारत के महान लोकतंत्र की ताकत देखिए – आज लोगों ने एनडीए को 22 राज्यों में सरकार बनाने और सेवा करने का अवसर दिया है.”
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं इस सभाकक्ष में उपस्थित घटक दलों के सभी नेताओं, सभी नवनिर्वाचित सांसदों और हमारे राज्यसभा सांसदों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मेरे लिए खुशी की बात है कि आज मुझे इतने बड़े समूह का स्वागत करने का अवसर मिला है. जीत कर आए सभी नेता बधाई के पात्र हैं. जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है, मैं आज इस केंद्रीय कक्ष से उन्हें नमन करता हूं, उनका वंदन करता हूं…’
NDA Meeting Live: नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक आज के सेंट्रल हॉल में हो रही है. इस बैठक में सांसदों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बनाने की कोशिश होगी. सूत्रों के मुताबिक, आज ही NDA की सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. सूत्रों के अनुसार 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे. बता दें कि NDA को इस बार 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है. लगातार तीसरी बार एनडीए ने बहुमत हासिल किया है. आज बैठक में संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद TDP अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे.

इंडियन या पाकिस्तानी… कहां की लड़कियां ज्यादा खूबसूरत होती हैं?
एक बार चख लिया इस मिठाई का स्वाद तो भूल जाएंगे काजू कतली का नाम, फटाफट नोट करें रेसिपी
सूखे क्षेत्रों के लिए बेस्ट है बासमती धान की ये 5 बौनी किस्में…जून में करें सीधी बुवाई, 50 क्विंटल तक होगा उत्पादन
चट्टानों में से तराशा गया था ये ‘गुलाब का शहर’, 1000 से ज्यादा हैं कब्रें, सदियों तक हो गया था गुम!
इस आइडिया ने बदली किसान की किस्मत, बिना अपनी जमीन के कमा रहे मोटा मुनाफा
1 नहीं 12 एक्ट्रेसेस संग जुड़ा नाम, असली रोमांस के बादशाह, 7 वीं क्लास में किया पहला किस, 'घर की सीढ़ियों के नीचे..
पिता चलाते हैं अधिकारी की गाड़ी, अब अफसर बनेगा बेटा, MPPSC 2022 मेन्स किया क्लीयर, अब इंटरव्यू की तैयारी
'मैं गोविंदा के साथ काम नहीं करूंगी', जब नई नवेली हीरोइन ने ठुकराई फिल्म, फिर चमक उठी थी इस एक्ट्रेस की किस्मत
स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी कमाल है धनिया पत्ती, सेवन करने से तेज होगा दिमाग, पाचन तंत्र भी रहता है ठीक..!
लाइव ब्लॉग
an hour ago
a day ago
2 days ago
3 days ago

source

Previous post Lok Sabha Elections Result 2024: गठबंधन सरकार पर शशि थरूर ने दे डाली नरेंद्र मोदी को नसीहत, जानें I.N.D.I.A – ABP न्यूज़
Next post नरेंद्र मोदी 9 जून को लेंगे पीएम पद की शपथ… समारोह की टाइमिंग, जगह, मेहमान से लेकर सिक्योरिटी तक, जानें सबकुछ – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *