Result
Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में ममता बनर्जी की टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन किया है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने 42 में सी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी को सिर्फ 12 सीटें मिलीं। बीजेपी इस बार भी घोटालों को चुनावी मुद्दा नहीं बना सकी। वहीं मुस्लिम और महिलाओं ने एकतरफा टीएमसी के पक्ष में वोट किया।
जागरण ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा घोटालों को मुद्दा बनाने में विफल रही। तृणमूल कांग्रेस ने उन विस क्षेत्रों में भी अच्छी बढ़त हासिल की है, जहां उसकी पार्टी के विधायक भ्रष्टाचार को लेकर इस वक्त जेल में हैं।
राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की बेहला पश्चिम विधानसभा सीट पर कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट से तृणमूल की माला राय ने 15000 वोटो की बढ़त हासिल की है। पार्थ शिक्षा विभाग में हुए घोटाले को लेकर इस समय जेल में हैं।
इसी तरह कृष्णानगर की पलाशीपाड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल की महुआ मोइत्रा ने 34,000 वोटों की बढ़त बनाई है। यहां से मानिक भट्टाचार्य विधायक हैं। वे भी इसी घोटाले को लेकर न्यायिक हिरासत में हैं। तृणमूल पार्टी विधायक व राज्य के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की हावड़ा विधानसभा सीट पर पिछड़ी है, लेकिन इसका बारासात लोस सीट पर तृणमूल के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ा।
तृणमूल से काकोली घोष दस्तीदार ने वहां जीत दर्ज की। इसी तरह बहरमपुर लोस सीट पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पांच बार के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को मात दी है।
यह भी पढ़ें- क्या बसपा से छिन जाएगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा? जनाधार घटने से अस्तित्व पर गहराया संकट, 2009 से ही दरकने लगा था किला
Modi 3.0 सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, जानिए मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल के बीच क्या होता है फर्क
Samastipur Lok Sabha Result: शांभवी चौधरी को जिताने में किसका हाथ? राज से उठा पर्दा; ऐसे रचा गया चक्रव्यूह
Lok Sabha Result 2024: एमपी में क्यों नहीं खुल पाया कांग्रेस का खाता, क्या रहे इसके कारण; जानिए बीजेपी ने किस रणनीति पर किया काम?
क्यों गलत हुआ एग्जिट पोल? एक्सिस माय इंडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता ने दिया ये जवाब, पढ़िए पूरी बातचीत
Bihar Politics: जेडीयू से कौन-कौन बनेगा केंद्रीय मंत्री? इन 6 नामों की चर्चा जोरों पर; 3 का ही होगा सेलेक्शन
Amritpal Singh की चुनाव में जीत के बाद डिब्रूगढ़ पहुंचे माता-पिता, मां बलविंदर कौर ने जेल में बांटी मिठाइयां
