UP Weather Today: बरेली में आज बढ़ेगा पारा, गोरखपुर में गर्मी से राहत की उम्‍मीद, जानिए आज कैसा रहेग.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं दोपहर के बाद लोगों को दिन में गर्मी ने बेचैन किया। हालांकि दिन के मुकाबले रात में राहत मिली। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। सूरज आगामी दिनों में तेवर तो दिखाएगा।
 डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश होने से लोगों ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। आने वाले चार-पांच दिनों में फ‍िर से तापमान ऊपर जा सकता है। आइए जानते हैं कि आज शुक्रवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आगरा: आंधी और वर्षा से तापमान में गिरावट
आगरा में आंधी और वर्षा से शहर में गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा गुरुवार को गर्मी ने कम परेशान किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज हवा या गरज के साथ वर्षा या बौछार पड़ सकती हैं।
आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप रहने के आसार हैं। बुधवार रात आठ बजे के बाद आंधी आई थी। रात एक बजे के करीब भी तेज हवा चली थी और शहर व देहात में कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 2.1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में अब गति पकड़ेंगे 4000 हजार करोड़ के प्रोजेक्‍ट, चुनाव के वजह से बाधित था काम
इसका असर गुरुवार को देखने को मिला। सुबह ठंडी हवा चलती रही और धूप का असर कम रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज जरूर हुई, लेकिन उसका असर मंगलवार व बुधवार की तरह नहीं था। मंगलवार को 46.1 और बुधवार को 46 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया था। इससे दोपहर में कुछ राहत रही।
आगरा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान, सामान्य तापमान से कम रहे। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शुक्रवार को तेज हवा या गरज के साथ वर्षा या बौछार हो सकती है।
अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आठ से 10 जून तक लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
आंधी वर्षा ने गिराया 2.1 डिग्री तापमान, आज से बढ़ोतरी शुरू
बरेली में मौसम का मिजाज बुधवार देर रात अचानक से बदल गया। तेज आंधी वर्षा के बाद तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जिससे गुरुवार को लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, मौसम विज्ञानी शुक्रवार से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जता रहे हैं।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार बताते हैं कि पुरवाई की वजह से हल्की बूंदाबांदी और आंधी आई थी। जिले में महज 0.6 एमएम ही वर्षा दर्ज की गई। जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ शुरू हो रहा है। हवाओं का रुख बदलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
तीन दिनों के भीतर तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसकी वजह से लोगों को तेज धूप महसूस नहीं हुई।
आंधी के साथ हल्की वर्षा से सुहाना हुआ मौसम, पारा गिरा
गोरखपुर में गुरुवार का दिन गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए गर्मी से राहत देने वाला रहा। दिन की शुरुआत धूल भरी आंधी से हुई। उसके बाद हुई वर्षा ने मौसम सुहाना कर दिया। इसके चलते बुधवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35.8 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के पैमाने पर गुरुवार का गोरखपुर में गुरुवार को नौ मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की हुई।
इसे भी पढ़ें-आधी रात को सांसद ने माता-पिता को दिया सरप्राइज, पहली बार सियासत में उतरा और मार लिया मैदान
उधर मौसम विभाग ने अगले दो-तीन ने अधिकतम तापमान के एक बार फिर 40 के पार जाने का पूर्वानुमान जताया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यह 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। ऐसे में न तो दिन में चैन मिलेगा और न ही रात में।
कानपुर में 16 दिनों बाद 39.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान
कानपुर में 40 से 45 डिग्री के तापमान की गर्मी से बेहाल शहर ने गुरुवार को राहत महसूस की जब 16 दिन बाद अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्ससियस पर पहुंच गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अन्य इलाकों में हुई वर्षा से बदले मौसम की वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री रहा जो सामान्य से भी 3 .4 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह राहत केवल गुरुवार को ही रही है। शुक्रवार को तेज गर्मी वाला दिन वापस लौट सकता है।
प्रयागराज में सुबह बादलों ने दिलाई राहत, पारा चार डिग्री लुढ़का
प्रयागराज में प्रचंड गर्मी के कारण लगातार तीन दिन तक दहक रहे प्रयागराज पर गुरुवार को बादलों ने मरहम लगाया। सुबह से छाए बादलों की वजह से लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए ताे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि दाेपहर एक बजे के बाद फिर धूप खिल गई और लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह अभी नौ जून तक लू चल सकती है। गुरुवार को बादलों की मौजूदगी से भले ही राहत मिली पर शुक्रवार से फिर गर्मी फिर से बढ़ेगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जलवायुकी एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि अभी 12 जून तक गर्मी का दौर चलेगा। इसके बाद पूरब से आने वाली हवाओं का दौर शुरू होगा। मानसून अपने नियत समय पर चल रहा है, ऐसे में मानसून 20 से 22 जून के बीच प्रयागराज पहुंच सकता है।
वाराणसी में सुबह चली आंधी, आज से बढ़ेगा तापमान
मौसम एक बार फिर बदल गया है। सुबह आंधी चली, साथ ही पूरे दिन बादल छाए रहे। धूप का असर थोड़ा कम रहा, लेकिन शुक्रवार से तापमान फिर बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। आठ से 10 जून तक हीट वेव की संभावना है। तापमान 45 डिग्री से अधिक हो सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री था, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। बादल छाए रहने से गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुई लेकिन आज से फिर तापमान में वृद्धि हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हीट वेव से परेशानी और बढ़ेगी। 11 जून के बाद फिर से बादल छा सकते हैं, ऐसे ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मेरठ में दो दिन की आंशिक राहत के बाद आगामी सप्ताह से बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप
मेरठ में लंबे अंतराल के बाद बुधवार की रात तेज हवाओं के साथ बरसात ने भीषण गर्मी से आंशिक रूप से राहत दिलाई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों ने आठ जून तक आंधी और बरसात की गतिविधियां जारी रहने की आशंका जताई है।जनपद में मई में केवल एक दिन बूंदाबांदी हुई थी वह भी इतनी कम थी कि रिकार्ड नहीं की जा सकी।
Modi 3.0 सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, जानिए मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल के बीच क्या होता है फर्क
Samastipur Lok Sabha Result: शांभवी चौधरी को जिताने में किसका हाथ? राज से उठा पर्दा; ऐसे रचा गया चक्रव्यूह
Lok Sabha Result 2024: एमपी में क्यों नहीं खुल पाया कांग्रेस का खाता, क्या रहे इसके कारण; जानिए बीजेपी ने किस रणनीति पर किया काम?
क्यों गलत हुआ एग्जिट पोल? एक्सिस माय इंडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता ने दिया ये जवाब, पढ़िए पूरी बातचीत
Bihar Politics: जेडीयू से कौन-कौन बनेगा केंद्रीय मंत्री? इन 6 नामों की चर्चा जोरों पर; 3 का ही होगा सेलेक्शन
Amritpal Singh की चुनाव में जीत के बाद डिब्रूगढ़ पहुंचे माता-पिता, मां बलविंदर कौर ने जेल में बांटी मिठाइयां

source

Previous post एग्जिट पोल अक्सर गलत साबित क्यों होते हैं? वोटर्स की चुप्पी को नहीं पढ़ने में छिपा जवाब – Quint Hindi
Next post UP Weather: यूपी में हल्की बारिश के बाद फिर कहर बरपाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट – Kisan Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *