Delhi Fire: दिल्ली के शाहीन बाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 12 गाड़ियां
Rashifal 9 June 2024: आज तुला और धनु वालों का बढ़ेगा खर्च, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल
Shah Rukh Khan पपराजी के कैमरों में नहीं होते कैद, मीडिया से बनाई थी दूरी, अब सामने आई असली वजह
IND vs PAK: तेज गेंदबाजों की आएगी आंधी या बल्लेबाज मचाएंगे धमाल, जानें भारत-पाकिस्तान मुकाबले में कैसा खेलेगी न्यूयॉर्क की पिच
Ranbir Kapoor ने फिर फ्लॉन्ट किया इस खास 'कपूर मेंबर' के नाम का टैटू, नए लुक से इंटरनेट पर मचाई हलचल
भारत
Narendra Modi Sapath Grahan Live Updates: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से उनके आवास पर नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, जयंत चौधरी समेत एनडीए के कई दिग्गज नेताओं के साथ बारी-बारी से मीटिंग्स की गई, इस दौरान वहां अमित शाह, राजनाथ सिंह और प्रह्लाद जोशी भी उपस्थित थे.
आदित्य प्रकाश
Updated : Jun 08, 2024, 06:56 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. (फाइल फोटो-PTI)
Narendra Modi Oath Ceremony Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला है. मोदी 3.0 को लेकर घटक दलों की भूमिका एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में आ गई है. फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां चल रही है. साथ ही मंत्रालय के बंटवारे को लेकर भी समीकरण तय किए जा रहे हैं. शुक्रवार यानी 7 जून को एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी, साथ ही उन्हें सरकार बनाने का प्रस्ताव भी सौंपा. इसके बाद एनडीए को राष्ट्रपति की ओर से नई सरकार बनाने का न्योता मिला. एनडीए की नई सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए कल बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से उनके आवास पर नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार, जयंत चौधरी समेत एनडीए के कई दिग्गज नेताओं के साथ बारी-बारी से मीटिंग्स की गई, इस दौरान वहां अमित शाह, राजनाथ सिंह और प्रह्लाद जोशी भी उपस्थित थे. आज भी पूरे दिन शपथ ग्रहण समारोह और आगे की रणनीति को लेकर बैठकों का दौर चलने वाला है. यहां पढ़िए दिन भर के सियासी अपडेट.
सोनिया गांधी एक बार फिर चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष
सोनिया गांधी को एक बार फिर सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल (CPP) का अध्यक्ष चुन लिया गया है. कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को सीपीपी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था. जिसका गौरव गोगोई और तारिक अनवर समेत अन्य नेताओं ने समर्थन किया.
मोदी के Oath Ceremony का टीएमसी करेगी बॉयकॉट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में तृणमूल कांग्रेस जाएगी या नहीं? इसके जवाब में पश्चिम बंगाली की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि ना हमें निमंत्रण मिला है और अगर मिला होता भी तब भी हम नहीं जाते. ममता ने कहा, मैं माफी चाहती हूं, लेकिन गैर संवैधानिक, गैर कानूनी पार्टी को सरकार बनाने के लिए मैं शुभकामनाएं नहीं दे सकती हूं.
कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले- राहुल गांधी बनें लोकसभा में विपक्ष के नेता
दिल्ली में आयोजित CWC की बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि हमारे वर्किंग कमेटी का यही मन है कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने और जनता की आवाज को बुलंद करें.’
#WATCH दिल्ली: CWC बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “हमारे कार्यसमिति की यही इच्छा है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने और देश की जनता की आवाज बने। जिस आधार पर उन्हें जनता के सामने सच्चाई लाने में ताकत मिलेगी।” pic.twitter.com/wBEArte2lG
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुकें हैं. देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है. नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के लिए 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. ये आयोजन राष्ट्रपति भवन में ओयोजित होगा. इसके लिए भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर के देशों के राष्ट्राध्याक्षों को न्योता भेजा गया है. इन नेताओं में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीन, मॉरीशस के प्रधामंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे शामिल हैं. इनमें से प्रचंड, जगन्नाथ और टोबगे ने न्योता स्वीकार कर लिया है.
आज ओडिशा को मिलेगा एक नया सीएम
बीजेपी ने ओडिशा के विधानसभा चुनाव में 147 में से 74 सीटों पर विजयी पा ली है. इसके साथ ही 24 सालों से राज ्य पर शासन कर रही नवीन पटनायक की सरकार का पटाक्षेप हो गया. अब ये तो तय है कि अगला सीएम बीजेपी से ही होगा, लोकिन वो कौन होगा इसको लेकर आज घोषणा होगी.
आज तय हो सकते हैं कैबनेट मंत्रियों के नाम
देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून को यानी कल प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे. इस बार बीजेपी को अकेले बहुमत नहीं प्राप्त है, ऐसे में एनडीए के घटक दलों की भूमिका बढ़ जाती है. माना जा रहा है कि उन्हें इस सरकार में कई अहम मंत्रालय दिए जाएंगे, उन सबका नाम तय हो जाएगा. साथ ही बीजेपी के मंत्रियों के नाम भी आज तय हो सकते हैं.
आज के अहम सियासी कार्यक्रम
· नई दिल्ली – सुबह 11 बजे होटल अशोक में विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और दोपहर करीब 1 बजे प्रेस वार्ता.
· नई दिल्ली – शाम 5:30 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों और राज्यसभा सांसदों वाली कांग्रेस संसदीय दल की बैठक.
· नई दिल्ली – शाम 7 बजे होटल अशोक में विस्तारित सीडब्ल्यूसी और सीपीपी सदस्यों के लिए रात्रिभोज.
· ममता बनर्जी 8 जून को शाम 4 बजे नवनिर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक करेंगी.
· लखनऊ – समाजवादी पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक 8 जून को सुबह 11:30 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय में होगी.
· लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जून को सुबह 11 बजे लोकभवन में अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगे.
· मुंबई – सीएम एकनाथ शिंदे ने आज शाम 4 बजे मुंबई वर्षा बंगले में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विधायकों की बैठक भी बुलाई.
· तमिलनाडु – मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन 8 जून को पार्टी के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
· भुवनेश्वर – ओडिशा में भाजपा विधायक दल की बैठक शनिवार को होगी. ओडिशा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अपना नेता चुनेंगे.
Lok Sabha Elections 2024 Results: क्या Nitish Kumar लंबे समय तक Modi 3.0 के साथ रह सकते हैं? | NDA
Lok Sabha Elections 2024 Results: कैसे चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में अपनी शानदार वापसी की?
ZEE News की ZEENIA पड़ी सारे EXIT POLLS पर भारी | Lok Sabha Elections 2024 | INDIA Bloc Vs NDA
Lok Sabha Elections 2024 के Results के बाद Owaisi का INDIA Alliance पर निशाना साधा | PM Modi | BJP
Lok Sabha Elections 2024 Results: महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा नुकसान Maharashtra Election Results
