UP Lok Sabha Election 2024 Winning candidate full list: यूपी में SP 37 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, BJP के खाते में 33 सीटें; जानिए 80 सीटों का हाल – Zee Business हिंदी

Spread the love

Uttar Pradesh lok sabha election results 2024 
UP Lok Sabha Election 2024 Winning candidate full list: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की 80 सीटों के नतीजे आ गए. प्रदेश में SP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. सपा को 37 सीटें मिली हैं. सपा-कांग्रेस गठबंधन को 43 सीटें मिली हैं. BJP को तगड़ा झटका लगा है और वह 33 सीटों पर सिमट गई है. NDA के खाते में करीब 36 सीटें आई हैं. इसमें रालोद की 2 सीटें और अपना दल (सोनेलाल) की 1 सीट शामिल हैं. यूपी में एक खास बात यह रही कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रदेश में खाता भी नहीं खोल पाई है. बीएसपी ने यूपी में लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था.

उत्‍तर प्रदेश में मत-प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 41.37 फीसदी वोट मिले हैं. जबकि समाजवादी पार्टी को 33.5 फीसदी मत मिल रहा है. कांग्रेस का मत-प्रतिशत भी 9 फीसदी से ज्‍यादा है. यूपी की सबसे हाई प्रोफाइल सीट वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Victory in Varanasi) ने 1.50 लाख से ज्‍यादा मतों से जीत गई है. उत्‍तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर से बीजेपी प्रत्‍याशी डॉ. महेश शर्मा ने प्रचंड जीत दर्ज की है. उन्‍होंने करीब 5.59 लाख से ज्‍यादा मतों से जीत दर्ज की. वहीं, मेरठ सीट से अरुण गोविल 10,585 मतों से चुनाव जीत गए हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों से जानते हैं किस सीट पर किसने विजयश्री हासिल की.  


(Source: ECI) 

किस सीट पर कौन विजयी- Bharatiya Janata Party (Uttar Pradesh)
 

किस सीट पर कौन विजयी- Winning Candidate – Samajwadi Party (Uttar Pradesh)
 
किस सीट पर कौन विजयी- Winning Candidate – Indian National Congress (Uttar Pradesh)
 
 
(Source: ECI) 
लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में एनडीए को 64 सीटों पर विजय मिली थी. इसमें बीजेपी को 62 और अपना दल (एस) को 2 सीटों पर जीत मिली. सपा-बसपा महागठबंधन में चुनाव लड़े थे. सपा को 5 और बसपा को 10 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, कांग्रेस एक सीट पर सिमट गई थी. 
2024 में उत्तर प्रदेश में NDA का कुनबा बढ़ा है. इस बार बीजेपी 75, अपना दल (एस) 2, राष्ट्रीय दल 2 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक सीट पर चुनावी मैदान में थे. 
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन INDIA के तहत समाजवादी पार्टी 62, कांग्रेस 17 और तृणमूल कांग्रेस एक सीट पर चुनाव लड़ा. दूसरी ओर,  बसपा अपने दम पर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाग्य आजमा रही थी.  
income tax calculator
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Previous post Lok Sabha Election Exit Polls 2024: कौन बनेगा चैंपियन? लोकसभा चुनाव का सबसे सटीक Exit Poll सिर्फ आजतक पर – Aaj Tak
Next post मोदी का 72 मिनट का भाषण, 19 बार NDA बोले: कहा- कुछ लोगों का काम चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना, EVM ने सबको जवाब दिया – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *