नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में पहली बार BJP नहीं कर सकी ये काम, 23 साल बाद टूटा रिकॉर्ड.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
साल 2002 से लेकर अब तक यानी जब-जब नरेंद्र मोदी सीएम या पीएम रहे तब तक भाजपा को बहुमत मिली। साल 2002 2007 और 2012 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिली। पिछले दो बार भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुमत मिली। पहली बार ऐसा हुआ कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छूने में असफल रही है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024। देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। हालांकि, 2014, 2019 की तरह इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने में असफल रही। इस बार भाजपा को टीडीपी और जेडीयू को साथ लेकर सरकार चलानी होगी।

पहली बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को नहीं मिली बहुमत

सबसे बड़ी बात ये है कि साल 2002 से लेकर अब तक यानी जब-जब नरेंद्र मोदी सीएम या पीएम रहे तब तक भाजपा को बहुमत मिली। साल 2002, 2007 और 2012 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिली। इसके बाद साल 2014 और 2019 में भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुमत मिली।
पहली बार ऐसा हो रहा है कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छूने में असफल रही है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 282 सीटें मिली थी, साल 2023 में पार्टी को 303 सीटें मिली, लेकिन इस बार 240 सीटें ही हासिल कर पाई।

अपराजेय नेता हैं नरेंद्र मोदी

हालांकि, सबसे बड़ी बात है कि पिछले 23 सालों से नरेंद्र मोदी सत्ता पर काबिज हैं। नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत सफलता की बात करें तो वो अपराजेय नेता हैं, जिन्हें किसी भी चुनाव में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वो तीसरी बार वाराणसी से सांसद चुनकर आए हैं।
यह भी पढ़ें: Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी शेख हसीना और रानिल विक्रमसिंघे, इन देशों को भी निमंत्रण

मायावती के खासमखास पर गिरी गाज, छिनी गई ये अहम जिम्मेदारी; ये बनी पद से हटाने की वजह
Amethi Lok Sabha: राहुल गांधी नहीं… अमेठी में इस वजह से हारी स्मृति ईरानी, इस नौजवान ने किए चौंकाने वाले खुलासे!
UP Lok Sabha Result 2024: …तो क्या 2027 के चुनाव में भी बना रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अजय राय ने खोल दिए पत्ते
Bihar News: लोकसभा चुनाव में पुलिस ने जब्त किए रिकॉर्ड 213 करोड़ के सामान, 8 लाख लीटर शराब भी की गई बरामद
Bihar Election Result 2024: बिहार में चुनाव में लगे 36 पुलिसकर्मियों की मौत, 118 को मिला प्रशस्ति पत्र
Arrah Lok Sabha Result: आरा में आरके सिंह को किसने दिया धोखा? हो गया खुलासा; सियासी हलचल हुई तेज

source

Previous post NDA सरकार में किस पार्टी के होंगे कितने मंत्री? जानिए मोदी 3.0 की नई टीम के बारे में – NDTV India
Next post Narendra Modi Oath Ceremony: मोदी 3.0 की तैयारी शुरू, शपथ ग्रहण समारोह को ग्रैंड बनाने का बना प्लान, – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *