यूपी रिजल्ट के साइड इफेक्ट! मोदी सरकार में अब नहीं दिखेगी CM योगी के सूबे की धमक! जयंत-अनुप्रिया का हिस्सा … – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होने जा रहा है. ऐसे में देश में सबसे ज्यादा 80 सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से बीजेपी के 33 सांसद चुनकर आए हैं, जिनमें खुद पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं. यूपी से करीब 8 सांसदों के मंत्री बनने की उम्मीद की जा सकती है. फिलहाल संभावना है कि इनमें यूपी से कम से कम 6 सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. यूपी देश के सबसे ज्यादा सांसदों वाला राज्य है.
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 2014 और 2019 की तरह अकेले दम पर बहुमत नहीं मिला है. जिसके कारण उस पर सहयोगी दलों को खुश करने के विकल्प के अलावा कोई रास्ता नहीं है. यूपी से एनडीए के सहयोगी अपना दल की अनुप्रिया पटेल और रालोद के जयंत चौधरी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. इसके साथ की पीएम नरेंद्र मोदी खुद यूपी के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी मंत्रिमंडल में रहना तय ही माना जा रहा है. इस हाल में यूपी में बीजेपी के केवल चुनिंदा लोगों को ही मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद की जा सकती है.
Narendra Modi Oath Ceremony LIVE: शपथ लेने से पहले राजघाट जाएंगे PM मोदी, महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यूपी से कुछ पिछड़ा वर्ग के चेहरों को बीजेपी मंत्रिमंडल में मौका दे सकती है. यूपी से पिछड़ा वर्ग के जिन लोगों के नाम की चर्चा मंत्री पद की रेस में हैं, उनमें लगातार दूसरी बार या जीतकर आने वाले सांसदों का नाम भी है. इनमें राजकुमार चाहर और छत्रपाल सिंह गंगवार का नाम भी है. इसके साथ ही मथुरा से लगातार जीत की पताका फहराने वाली हेमा मालिनी को भी मंत्री बनाया जा सकता है. जबकि गोरखपुर से जीतने वाले रवि किशन को अभी इंतजार करना होगा.
Tags: Lok Sabha Election Result, Modi cabinet, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News

सरकारी मेडिकल कॉलेज में न मिले एडमिशन तो UP के इन कॉलेजों से करें MBBS,जानें फीस
कभी बिना कारण बताए निकाल देते थे मेकर्स, आज खुद का है प्राइवेट जेट, बनीं 134 करोड़ की मालकिन
शाही लीची और चाइना लीची में अंतर समझाना भी जरूरी, जानें क्या है दोनों में फर्क
बिहार में किसानों को 50% की सब्सिडी दर पर मिल रहा धान का बीज, ऐसे करें अप्लाई
बिहार में यहां के लोगों को अब भी प्यारी है बसंती की 'धन्नो', बहुत कम किराये में ये करा देगी नेपाल की सैर
25 की उम्र हुई विधवा, फिर 3 शादी कर चुके एक्टर को बनाया पति, तबाह कर डाला बॉलीवुड करियर
'राम-लीला' नहीं, ये थी शर्मिन सहगल की पहली फिल्म, मिले थे 7500 हजार रुपए, मामा भंसाली को नहीं किया था असिस्ट
किसी जादू से कम नहीं हैं ये पत्ते, ब्लड शुगर से लेकर सर्दी-खासी और गैस की समस्या से तुरंत मिल सकती है राहत
हाथ-पैरों के दर्द ने उठना-बैठना तक कर दिया दुस्वार, राहत पाने के लिए रोज खाएं ये 5 फूड, हमेशा के लिए खत्म होगी परेशानी!

source

Previous post Narendra Modi Oath Ceremony: मोदी 3.0 की तैयारी शुरू, शपथ ग्रहण समारोह को ग्रैंड बनाने का बना प्लान, – ABP न्यूज़
Next post राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, 9 जून को शाम 7:15 पर मोदी लेंगे शपथ – Zee News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *