पानीपत में भांजे संग भागी मौसी: बेटी भी ले गई साथ; सोशल मीडिया पर फोटो डाली तो पति को पता लगा – Dainik Bhaskar

Spread the love

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे से एक महिला अपनी 16 माह की बेटी संग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पति, खरबूजे बेचने के लिए दिल्ली गया था। जब वापस लौटा, तो पत्नी-बेटी को गायब देखा। घर से 50 हजार कैश और दस्तावेज भी गायब थे। पति ने इसकी ग
पति गया था दिल्ली, वापस लौटने पर दोनों मिले गायब
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह मूल रूप से करनाल के घरौंडा का रहने वाला है। हाल में वह चुलकाना गांव में रहता है। यहां उसने जमीन को ठेके पर लेकर खरबूजे की खेती की हुई है। उसकी पत्नी और 16 महीने की लड़की खेत में बने कमरे में ही रहती है।
3 जून की शाम को वह खरबूजे बेचने के लिए दिल्ली गया था। जब वह दिल्ली से सुबह 4 बजे लौटा, तो उसे कमरे पर उसकी पत्नी और बेटी नहीं मिली। उसने अपना बैग चेक किया, तो उसमें रखे 50 हजार रुपए कैश और दस्तावेज भी नहीं मिले।
4 माह से यूपी से आ रहा था भांजा पानीपत
पति ने बताया कि उसकी पत्नी 20 साल की है, जबकि भांजा 21 साल का है। भांजा अब चार माह से कमरे पर आने लगा था। लेकिन, उस पर कभी शक ही नहीं हुआ। न कभी ऐसा लगता था कि दोनों के बीच इस तरह का संबंध है। अचानक फोटो सोशल मीडिया पर देखने के बाद इसका पता लगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मोदी कल तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे; नीतीश ने मोदी के पैर छुए; कंगना को थप्पड़ मारने … – Dainik Bhaskar
Next post 'सरकार लंगड़ी है बैसाखी के सहारे चलेगी', नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी का PM मोदी – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *