लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद अब मोदी कैबिनेट 3.0 के शपथ की तैयारी शुरू हो गई है. इन सबके बीच बीजेपी को एक बात सता रहा है कि आखिर उत्तर प्रदेश में हार कैसे मिली? यूपी में कहां और किस लेवल पर पार्टी से चूक हो गई? यूपी से बीजेपी को काफी उम्मीदें थी और यहीं से एक तरह से पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा है. यहां से बीजेपी के 49 में से 27 मौजूदा सांसदों को हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी ने इस बार 54 ऐसे कैंडिडेट्स को मैदान में उतार था जो 2019 में भी लोकसभा चुनाव लड़ चके थे. हालांकि 31 चेहरे चुनाव हार गए.
टीओआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी के वोट शेयर में बड़ी गिरावट हुई. 2019 में पार्टी का वोट पर्सेंट 49.6 फीसदी था, जो इस बार 41.4 फीसदी हो गई. इतना ही नहीं 75 में से 72 लोकसभा सीट ऐसे है जहां बीजेपी को मिले वोट में भी 2 लाख तक की गिरावट आई है. यूपी के वो लोकसभा क्षेत्र जहां बीजेपी को कम वोट मिले उसमें पीएम मोदी की सीट वाराणसी, सीएम योगी का क्षेत्र गोरखपुर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की सीट लखनऊ, फैजाबाद और अयोध्या भी शामिल है.
कहां मिले ज्यादा वोट
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट गौतम बुद्ध नगर, बरेली और कौशांबी में मिले. हालांकि, 2019 के मुकाबले 2024 के चुनाव में भी इस सीटों पर बीजेपी का वोट शेयर थोड़ा कम ही था. उत्तर प्रदेश में इस बार 8.8 करोड़ वोट पड़े, जिसमें से बीजेपी को करीब 3.6 करोड़ वोट ही मिले. माना जा रहा है कि बीजेपी के वोट शेयर में गिरावट का सबसे बड़ा कारण यह है कि पार्टी ने बिजनौर, बागपत और घोसी सीट से चुनाव नहीं लड़ा. अगर 2019 और 2024 चुनाव को देखें तो 75 सीट जिस पर बीजेपी ने दोनों चुनाव लड़ा, उसमें पार्टी का वोट शेयर करीब 50 लाख कम हुआ है.
ये भी पढ़ें: CG Minsiter In Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट 3.0 में छत्तीसगढ़ से किसे मिलेगी जगह, बड़ी जीत वाले ये सांसद हैं दावेदार
उत्तर प्रदेश की 75 सीट में से मथुरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और फतेहपुर सीकरी और गोरखपुर में करीब एक लाख बीजेपी के वोट कम हुए हैं. तो वहीं अमेठी, रायबरेली, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मैनपुर और वाराणसी में वोट शेयर में 50 हजार का ड्रॉप आया है. इतना ही नहीं पीएम मोदी को पिछली बार के मुकाबले इस बार 60 हजार वोट कम मिले. पिछले बार के चुनाव में बीएसपी ने इन 75 सीटों में से 8 पर जीत हासिल की थी. इस बार सपा और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती. नगीना लोकसभा सीट से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेकर ने समाजवादी पार्टी, बीजेपी के साथ बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को भी हराया.
Tags: Ayodhya, CM Yogi Adityanath, Loksabha Election 2024, Lucknow news, PM Modi Varanasi Visit, Pm narendra modi, UP news
25 की उम्र हुई विधवा, फिर 3 शादी कर चुके एक्टर को बनाया पति, तबाह कर डाला बॉलीवुड करियर
'राम-लीला' नहीं, ये थी शर्मिन सहगल की पहली फिल्म, मिले थे 7500 हजार रुपए, मामा भंसाली को नहीं किया था असिस्ट
किसी जादू से कम नहीं हैं ये पत्ते, ब्लड शुगर से लेकर सर्दी-खासी और गैस की समस्या से तुरंत मिल सकती है राहत
हाथ-पैरों के दर्द ने उठना-बैठना तक कर दिया दुस्वार, राहत पाने के लिए रोज खाएं ये 5 फूड, हमेशा के लिए खत्म होगी परेशानी!
हिमांशी पर चीजे थोपते थे आसिम! धर्म की वजह ने नहीं, इसलिए टूटा था रिश्ता, सामने आया सच
जिद्दी और गुस्सैल है आपका बच्चा? संगीत बनाएगा शांत, जानें बढ़ते बच्चों के लिए म्यूजिक क्यों जरूरी
हेलीकॉप्टर राइड से लेकर साइकलिंग तक… झांसी म्यूजियम में ये 5 चीज बनाएंगी आपकी यात्रा को खास
पूर्वज इस तरह लगाते थे मानसून का पता, पूरे भारत में घूमता था यह चलता फिरता मौसम विभाग
दूध, दही नहीं पचता तो कैल्शियम की कमी से बचने के लिए खाएं ये 7 नॉन डेयरी फूड्स, हड्डियां, दांत बने रहेंगे लोहे से मजबूत
