'कांग्रेस झूठ बोलती है, इनका गठबंधन…', लोकसभा चुनाव नतीजों पर मनोज तिवारी का विपक्ष – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद केंद्र की नई सरकार का 9 जून को शपथग्रहण होने जा रहा है. इस बीच आरोप प्रत्यारोप भी जारी है. बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से तीसरी बार जीत का परचम लहराने वाले मनोज तिवारी ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने इंडिया अलायंस को अवसरवादी गठबंधन करार दिया है. 
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अपनी जीत के बाद शनिवार (8 जून) को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ”नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं. विकसीत भारत बन रहा है. कांग्रेस झूठ बोलती है. इनका गठबंधन अवसरवादी था.”
तीसरी बार शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी- मनोज तिवारी
उन्होंने आगे कहा, ”नरेंद्र मोदी कल प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. अगले पांच सालों में भारत फिर से विकसित होने की दिशा में काम करेगा. यह बाबा की कृपा है. उनके बिना हम कुछ नहीं हैं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन और बीजेपी की सीटों में आई कमी पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ”समय के साथ हमारे सामने कई चीजें आई हैं, जिन पर समीक्षा करना जरूरी है. लेकिन तीसरी बार देश के लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रच दिया है. 293 सीट एनडीए को मिली है, यह बाबा की बड़ी कृपा है, जिस पर मैं आभार प्रकट करता हूं.”
मनोज तिवारी का कांग्रेस पर हमला
मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संबंध में सवाल पूछे पर जाने पर कहा, “जो लोग झूठ पर विश्वास रखते हैं, वो लोग ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाते हैं. इन लोगों के झूठ का भंडाफोड़ हो चुका है.” बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी ने मनोज तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा था, जबकि इस सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया था. लेकिन कन्हैया कुमार को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा. 2019 में कन्हैया बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़े थे लेकिन उस वक्त भी उन्हें हार मिली थी.
ये भी पढ़ें:
CWC Meeting: लोकसभा में कांग्रेस का नेता कौन? कन्हैया कुमार ने दिया ये जवाब

source

Previous post Narendra Modi Shapath Grahan LIVE: PM मोदी का शपथ-ग्रहण समारोह आज, कई विदेशी मेहमान होंगे शामिल, राष्ट्रपति… – News18 हिंदी
Next post Nitish Kumar: मोदी के मुरीद हुए नीतीश, चार बार बोले- 'साथ रहेंगे'; कहा- अगली बार आइएगा न, तो वो सब हारेगा… – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *