संतकबीरनगर में शनिवार की देर शाम पोखर की पटाई का विरोध करने पर प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। घटना खलीलाबाद कोतवाली के महुई की है। पढ़ें पूरी खबर..
मुजफ्फरनगर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से घायल 2 गोकश समेत 3 को पुलिस ने पकड़ा, 2 भागे
मुजफ्फरनगर पुलिस की शनिवार की रात गोकशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस ने पीछा करते हुए एक और बदमाश को दबोच लिया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से एक जिंदा बछड़ा, अवैध हथियार और कार बरामद की है। एक बदमाश पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ बुढ़ाना कोतवाली इलाके में हुई है। पढ़ें पूरी खबर..
कानपुर में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, चेकिंग के लिए रोकने पर फायरिंग की थी, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया
कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की ड्रग तस्कर बलराम राजपूत से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के लिए रोकने पर तस्कर ने पुलिस पर गोली चला दी। थानाध्यक्ष बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। वह इस हमले में बाल बाल बच गए। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक गोली तस्कर के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना शनिवार में रात में शिव नारायण टंडन सेतु के के नीचे हुई है।
अब्बास कासगंज जेल से गाजीपुर के लिए रवाना, पिता की प्रार्थना सभा में शामिल होगा
मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी कासगंज की जिला जेल से शनिवार दोपहर गाजीपुर जेल के लिए रवाना किया गया। अब्बास पिता की प्रार्थना सभा में शामिल होगा। 9 से 11 जून तक यानी 3 दिन अब्बास गाजीपुर में ही रहेगा। 12 जून को अब्बास को पुलिस वापस कासगंज लाएगी।
अब्बास दिन में घर पर रहेंगे, जबकि शाम 5 बजे उनको वापस गाजीपुर जेल ले जाया जाएगा। अब्बास के वकील केशव मिश्रा ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में 4 बाइक चोरों से 30 बाइक बरामद
नोएडा में 2 अलग-अलग थाना क्षेत्र में 4 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 30 बाइक और 3 स्कूटी बरामद की गई है। चोरी की घटना दिल्ली, गाजियाबाद , नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में की गई है। चोरी की बाइकें दिल्ली में बेचते थे और उनसे मिले रुपए आपस में बांट लेते थे। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद में करंट से किसान की मौत, परिजन ने लगाया जाम
गाजियाबाद के लोनी इलाके में शनिवार दोपहर में एक किसान के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। उस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव रखकर जाम लगा दिया। वे अभी भी सड़क पर जमे हुए हैं। उनकी मांग है कि बिजली विभाग के अफसरों कर खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे सड़क से नहीं हटेंगे। पढ़ें पूरी खबर
उन्नाव में रेलवे ट्रैक तक पहुंची आग; शताब्दी, वंदे भारत समेत सुपरफास्ट ट्रेनें आउटर पर रोकी गईं
उन्नाव के गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी खरपतवार में किसी ने आग लगा दी। आग रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। पहले मालगाड़ी को रोका गया उसके पीछे शताब्दी, वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों को कानपुर में रोका गया। पिछले डेढ़ घंटे से संचालन ठप है। फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा में 10वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत; बीम बांधते समय पैर फिसला
नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 132 में निर्माणाधीन बिल्डिंग के 10वीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बीम बांधने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर
मथुरा के बीकानेर रेस्टोरेंट में हादसा, सीवर टैंक में करंट उतरने से 3 मजदूरों की मौत
बीकानेर रेस्टोरेंट पर शनिवार की सुबह सीवर टैंक में करेंट उतरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। वृंदावन के प्रेम मंदिर के पास अक्षय तृतीया के दिन रेस्टोरेंट का शुभारंभ हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मजदूरों के शव कब्जे में लेकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
मेरठ के होटल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
मेरठ में एक होटल के किचेन में शनिवार सुबह आग लग गई। क्रिस्टल पैलेस होटल के किचेन में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया। सीएफओ संतोष कुमार ने बताया आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी इसके कारणों की जांच की जा रही है। किचन के काम के दौरान ही आग लगी है।
मेरठ में रोडवेज बस में घुसी कार, 2 की मौत
मेरठ में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज में जा घुसी। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई। छह महीने का बच्चा सहित 3 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा शुक्रवार देर शाम का है। पढ़ें पूरी खबर…
मुजफ्फरनगर में राह चलती लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली
मुजफ्फरनगर में राह चलती लड़की से छेड़छाड़ करने वाला एनकाउंटर में पकड़ा गया है। पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी सलमान को अरेस्ट किया। आरोपी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सड़क पर जा रही लड़की को छेड़ते हुए बाइक से भाग जाता है। लोगों के अनुसार, सलमान अपने साथ एसिड की बोतल लेकर चलता था। लड़कियों को गलत तरीके से छूता था। इलाके के लोग लंबे समय से इसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
फिरोजाबाद में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; 2 की मौत, 35 घायल
फिरोजाबाद में 65 श्रद्धालुओं से भरी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक महिला और बच्ची की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालु प्राइवेट बस से वृंदावन से प्रयागराज जा रहे थे। हादसा शनिवार सुबह 3 बजे नसीरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, नेपाली नौकर CCTV में जाते दिखा
मेरठ के डिफेंस कालोनी में स्पोर्ट्स कारोबारी के यहां 70 लाख के जेवर और कैस चोरी हुए हैं। परिवार बाहर गया था। घर के पीछे से चोर ने जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कारोबारी ने नेपाली नौकर पर चोरी का शक जताया है। आमने, सामने के CCTV में नेपाली नौकर घर से बैग लेकर निकलता भी दिख रहा है। नौकर फरार है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
झांसी में सरकारी चपरासी की मौत, नौकरी मांगने पहुंची 3 पत्नियां
झांसी के सिंचाई विभाग में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विभाग के सरकारी चपरासी की मौत के बाद उसकी 3 पत्नियां अनुकंपा नौकरी मांगने पहुंच गईं। तीनों ने खुद को पहली पत्नी बताते हुए दस्तावेज भी जमा कर दिए। अब तीन पत्नियों के दावे से अफसर भी हैरान हैं। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि आखिर चपरासी की पहली पत्नी और कानूनी तौर पर पत्नी कौन है? संतोष कुमार माताटीला सिंचाई खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उनकी 6 फरवरी को कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
प्रयागराज में माफिया अशरफ के साले सद्दाम, जैद मास्टर हुए हिस्ट्रीशीटर
माफिया अतीक अहमद-अशरफ की हत्या के बाद आईएस-227 गैंग मेंबरों और रिश्तेदारों पर कार्रवाई जारी है। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर और सद्दाम की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। शुक्रवार को दोनों की हिस्ट्रीशीट पूरामुफ्ती थाने में खोली गई। फरार चल रहे जैद मास्टर पर 2009 से 2024 तक कुल छह आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जबकि सद्दाम पर 2015 से अब तक कुल 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सद्दाम बदायूं जेल में बंद है। वह उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी है। उमेश पाल हत्याकांड के पहले सद्दाम दुबई में था। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
