पाकिस्तान ने अब तक क्यों नहीं दी नरेंद्र मोदी को बधाई? PAK विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब – ABP न्यूज़

Spread the love

Pakistan News: नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. अमेरिका, रूस और इटली जैसे कई बड़े नरेंद्र मोदी को बधाई दे चुके हैं. भारत के पड़ोसी देशों ने भी उन्हें बधाई दी है. लेकिन अभी तक पकिस्तान की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है. 
इसी बीच प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ “सहयोगात्मक संबंध” चाहता है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने दावा किया कि वह बातचीत के जरिए विवादों का समाधान चाहता है.
जवाब को टालते हुए आईं नज़र 
वहीं, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता से पूछा गया कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर बधाई क्यों नहीं दी, तो वे टालती नजर आई. विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अपने नेतृत्व के बारे में फैसला करना भारत के लोगों का अधिकार है. 
उन्होंने कहा कि देश को भारत की चुनावी प्रक्रिया पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है. उन्होंने आगे कहा कि चूंकि भारत में सरकार का गठन चल रहा है, इसलिए नरेंद्र मोदी को बधाई देने की बात करना जल्दबाजी होगी.
चुनावी भाषण के दौरान बीजेपी के कई नेताओं ने पकिस्तान का मजाक बनाया था. इस पर उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान “भारत से आ रही बयानबाजी” के बावजूद जिम्मेदारी से काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें: NDA Government Formation: नई सरकार में सहयोगियों की कितनी चलेगी? वन टू वन मीटिंग के बाद किसकी लॉटरी लगेगी
शेख हसीना पहुंची नई दिल्ली
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गई है. इसके अलावा कई और देश के भी प्रधानमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बन सकते हैं. 

source

Previous post LokSabha Election 2024 Result: इंदौर में गजब हो गया, बीजेपी के शंकर ने 11 लाख से अधिक वोटों से बनाया, जीत का महारिकार्ड – NDTV India
Next post नई लोकसभा में 24 मुस्लिम सांसद, एक ने जेल से जीता चुनाव, 88% हिंदू जनसंख्या वाले इन जिलों में भी लहराया परचम – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *