लोकसभा 2024 के चुनाव में बसपा को मिली हार के बाद मायावती ने संगठन के मंडलीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। प्रदेश को छह सेक्टर में बांटा गया है। बसपा प्रमुख ने पदाधिकारी के साथ बैठक कर यह व्यवस्था लागू किए जाने की दिशा निर्देश कभी भी जारी कर सकती है।
चुनाव परिणाम के बाद मुसलमानों पर उठाए सवाल
लोक सभा चुनाव परिणाम के बादबीएसपी प्रमुख मायावती की पहली प्रतिक्रिया मुस्लिम समाज को लेकर आई थी। मायावती ने X पोस्ट पर लिखा कि अब भविष्य में बेहद ही सोचसमझकर चुनाव में पार्टी उन्हें मौका देगी, जिससे पार्टी को भविष्य में इस बार की तरह भयंकर नुकसान न हो। आम चुनाव में आए नतीजों को लेकर अपने बयान में मायावती ने पार्टी की हार की गहन समीक्षा करने और सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है मायवती ने कहा है कि लोकसभा चनाव का जैसा भी नतीजा आया है, यह लोगों के सामने है और अब देश के लोकतत्र और संविधान, और देशहित के बारे में उन्हें ही सोचना और फैसला करना है।
परिणाम से भविष्य में सोचने की सोचने की सलाह
मायावती ने कहा है कि लोगों को यह सोचना चाहिए कि यह जो चुनाव परिणाम आया है, उसका आगे उन सबके जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है और उनका अपना भविष्य कितना शांत, समृद्ध और सुरक्षित रह पाएगा, या नहीं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में यूपी की ओर देश की निगाहें गहराई से टिकी हुई थी, यह जो भी रिजल्ट आया है, बीएसपी उके बारे में गंभीरता से विश्लेषण करेगी, पार्टी के मूवमेंट के हित में जो भी जरूरी होगा, उसे लेकर ठोस कदम उठाएगी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
