Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 9 जून से हीटवेव का कहर देखने को मिलने वाला है. विभाग ने भारी बारिश की वजह से अगले 24 घंटों में तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ की भी चेतावनी दी. अगले पांच दिनों में पूर्वी और पूर्व-मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू जारी रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र और तटीय एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. 8 से 11 जून के दौरान महाराष्ट्र में और 8 और 9 जून को कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. आईएमडी ने शुक्रवार को ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगले 24 घंटों में तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा में अचानक बाढ़ आने का खतरा है.
इन राज्यों में चलेगी हीटवेव
पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इन इलाकों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवाएं चलने वाली हैं. अभी आने वाले दिनों में
कहां होने वाली है बारिश?
दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जून को मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है. मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. अगले दो-तीन दिनों में मध्य अरब सागर के बाकी के हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों और तेलंगाना में मानसून बढ़ने वाला है. इसकी वजह से इन इलाकों में भारी बारिश होने वाली है.
यह भी पढ़ें: Heatwave: इस राज्य में काल बनी भीषण गर्मी, हीट वेव ने लील लीं 99 जिंदगियां
