PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी के साथ ये नेता ले सकते हैं शपथ, गडकरी, राजनाथ, चिराग, मांझी सहित इन्हें गया कॉल – Zee Business हिंदी

Spread the love

PM Modi Ministry: गुजरात, यूपी से मध्य प्रदेश तक, जानिए किस राज्य से कितने बन रहे हैं मोदी 3.0 में मंत्री
नई सरकार में कमाई कराएगा ये Construction Stock, करेक्शन के बाद ब्रोकरेज बुलिश, जानें टारगेट
IPO: सोमवार को खुलेगा ट्रैवल कंपनी Ixigo का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें
PM Modi Oath Ceremony 2024: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. शाम को 7:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी. लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वो देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल” और नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करेंगे. नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. उनके साथ भाजपा के कई नेता और सहयोगी दलों के कई सांसद भी आज मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं.    
सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दलों की तरफ से सिर्फ मल्लिकार्जुन खरगे ही शपथग्रहण समारोह में जाएंगे . सूत्रों के मुताबिक सभी विपक्षी दलों ने तय किया है कि खरगे ही इस शपथग्रहण में पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व करेंगे.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रह चुके शेखावत ने तीसरी बार मौका देने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री जी ने मुझे लगातार तीसरी बार अपनी टीम में शामिल करके देश की सेवा करने का अवसर दिया है. हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक टीम के रूप में काम करेंगे और सभी वादों को पूरा करेंगे तथा देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे.”
 
गुजरात से पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस.जयशंकर (राज्यसभा), मनसुख मानडविया, सी.आर.पाटिल, निमू बेन बंभनिया मंत्रीमंडल में होंगे.
राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव और भगीरथ चौधरी मोदी सरकार में शामिल होंगे. मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर मोदी सरकार में मंत्री होंगे.
तीसरी मोदी सरकार में महाराष्ट्र  से पांच-पांच मंत्री बनाए गए हैं. इसमें पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, प्रताप राव जाधव, रक्षा खडसे और राम दास अठावले शामिल हैं. 
मोदी 3.0 में बिहार से आठ चेहरों को शामिल किया है. इसमें चिराग पासवान, गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी, रामनाथ ठाकुर, ललन सिंह, नित्यानंद रायद, राज भूषण, सतीश दुबे शामिल हैं. 
तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी. पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रह्लाद जोशी ने हमें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम समारोह में शामिल नहीं होंगे.’ तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एलान किया था कि उनकी पार्टी नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होगी। उन्होंने कहा था, ‘न तो हमें आमंत्रित किया गया और न ही हम समारोह में शामिल होंगे.’
पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जगह मिलने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, ‘मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि एनडीए ने मुझे अपनी कैबिनेट में चुना, भले ही मैंने चुनाव हार दिया हो. इस बार पंजाब को प्राथमिकता दी गई है. मैं 2027 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के लिए जमीन तैयार करूंगा. सिर्फ 2 साल पहले, पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया, सबको पता है कि आम आदमी पार्टी क्या काम कर रही है. इसलिए, लोगों के पास सिर्फ एक ही विकल्प है और वो है बीजेपी. अगर मुझे मौका दिया जाए तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा.”
#WATCH | Delhi: After attending the tea meeting at 7 LKM, BJP leader Ravneet Singh Bittu says “…It is a very big thing for me that they (NDA) have chosen me in their cabinet even after losing the elections. Punjab has been given priority this time…I will prepare the ground… pic.twitter.com/5Na9Izbru6
— ANI (@ANI) June 9, 2024
भाजपा नेता वी सोमन्ना ने कहा, ‘मुझे केंद्रीय मंत्री बनने का मोका दिया है. मैं पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जे.पी नड्डा और पार्टी नेताओं का धन्यवाद देता हूं. आज कर्नाटक से कुल पांच नेताओं- निर्मला सीतारमण, प्रहलाद जोशी, शोभा, करंदलाजे, एचडी कुमारास्वामी और मुझे केंद्रीय मंत्री बनाया जा रहा है.’  
 
#WATCH | BJP leader V Somanna says, “I have been given the opportunity to become a Union minister. I thank the PM, Amit Shah, JP Nadda and party leaders… Today, 5 people from Karnataka are taking oath as Union ministers – Nirmala Sitharaman, Prahlad Joshi, Shobha Karandlaje, HD… pic.twitter.com/t1hKI1aIeu
— ANI (@ANI) June 9, 2024
पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह से पहले अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने लिखा, ‘ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं.
ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं
अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 9, 2024
पीटीआई भाषा के सूत्रों के मुताबिक नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे. इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि उनकी पार्टी को शपथग्रहण का न्योता नहीं आया है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी संभावित मंत्रियों से कहा है कि शपथ के बाद 100 दिन की कार्ययोजना को अमली जामा पहनाना प्राथमिकता होगी. मंत्री अपने अलॉट होने वाले मंत्रालय और विभाग की पेंडिंग योजनाओं को मूर्त रूप देने में लग जाएं. 
पीएम नरेंद्र मोदी के 7 लोक कल्याण मार्ग आवास से चाय बैठक का वीडियो सामने आया है. इसमें वह एनडीए के नेताओं से बात कर रहे हैं. पहली पंक्ति में गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण नजर आ रहे हैं. इसके अलावा जयंत चौधरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एचडी कुमारास्वामी, चिराग पासवान, हरदीप सिंह पुरी और अर्जुन राम मेघवाल भी नजर आ रहे हैं. 
#WATCH | Delhi: NDA leaders attended the tea meeting at 7 LKM, the residence of PM-designate Narendra Modi.
PM-Designate Modi will take the Prime Minister’s oath for the third consecutive term today at 7.15 pm. pic.twitter.com/6RWS8xZBxD
— ANI (@ANI) June 9, 2024
 
राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल(अपना दल),जयंत चौधरी(RLD), बीएल वर्मा, एस पी बघेल,कमलेश पासवान.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सुपरस्टार मोहनलाल को अचानक फोन करके निमंत्रण दिया. हालांकि, अपनी अपकमिंग फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त होने के कारण स्टार ने इस कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता जताई.
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Previous post Exit Poll 2024 : | Lok Sabha Election 2024 | Top News | Congress – News18 हिंदी
Next post PM Modi Cabinet: गृह, रक्षा, वित्त, विदेश… बीजेपी अपने पास रखेगी CCS वाले अहम मंत्रालय – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *