Modi 3.0: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार कब लेंगे PM पद की शपथ, सामने आ गई डेट और टाइमिंग – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्‍ली. बीजेपी की अगुआई में NDA ने लगातार तीसरी बार स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल की है. अकेले भाजपा को 240 सीटें आई हैं, जबकि NDA के खाते में 292 सीटें आई हैं. लोकसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से ही सबकी नजरें नई सरकार के गठन पर टिकी हैं. अब शपथ ग्रहण का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है. नरेंद्र मोदी की अगुआई में नई सरकार 9 जून को शपथ लेगी. शपथ ग्रहण समारोह शाम 7:15 बजे आयोजित होगी.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शेड्यूल सामने आ गया है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में NDA की नई सरकार 9 जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शपथ लेगी. सूत्र बताते हैं कि इसकी रूपरेखा भी तय कर ली गई है. इससे पहले 7 जून एनडीए के घटक दलों के सांसदों की बैठक होगी. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आने के बाद 5 जून को देर शाम एनडीए में शामिल घटक दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान समेत अन्‍य नेता शामिल हुए थे. सभी ने नरेंद्र मोदी को सर्वसम्‍मति से अपना नेता चुना था.
Modi 3.0: NDA में शुरू हो गई डिमांड, नीतीश कुमार ने कौन सा मंत्रालय मांगा…शिंदे गुट ने भी रखी मन की बात
NDA के घटक दलों की बैठक
4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद केंद्र में किसकी सरकार बनेगी यह भी तय हो गया था. जनता जनार्दन ने NDA को स्‍पष्‍ट जनादेश दिया है. बीजेपी की अगुआई में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. अब शपथ ग्रहण समारोह का दिन और समय भी तय हो गया है. बता दें कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद 5 जून को एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई थी, जिसमें नरेंद्र मोदी को सर्वसम्‍मति से नेता चुन लिया गया.
जल्‍द सरकार बनाने की बात
5 जून को दिल्‍ली में एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई थी. इसमें नीतीश कुमार अैर चंद्रबाबू नायडू ने जल्‍द से जल्‍द नई सरकार का गठन करने की बात कही थी. सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि नीतीश कुमार ने कहा कि नई सरकार के गठन में विलंब नहीं होना चाहिए और यह काम जल्‍द से जल्‍द हो जानी चाहिए. बता दें कि एनडीए की बैठक के बाद से ही घटक दलों की ओर से मंत्रालय की मांग करने लगे हैं. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय की मांग की है, जबकि चंद्रबाबू ने स्‍पीकर का पद मांगा है.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi, National News

पहले गन्ना…फिर धान, अब इस फसल की कर रहे हैं खेती, सालाना हो रही 2 लाख की कमाई
Himachal Monsoon Updates: कुल्लू में गिरे ओले, लाहौल-भरमौर में बर्फबारी…हिमाचल में प्री-मॉनसून में ‘सावन की झड़ी’
इस बार आमों की नई वैरायटी का रहेगा दबदबा, नाम के साथ स्वाद भी है बिल्कुल अलग
'भाई प्याज ले आओ…', रोमांटिक सीन से पहले सायरा बानो को छेड़ते थे सुनील दत्त, मजेदार है किस्सा
अमृतसर नहीं…यूपी के इस शहर की लस्सी के दीवाने हैं लोग, 2 क्विंटल दूध से होती है तैयार, रोजाना 1200 ग्लास बिक्री
सुखी दांपत्य का है ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी घर में किच-किच, मियां-बीवी में खूब बढ़ेगा प्यार
चिकन जैसा स्वाद… मटन जैसी ताकत, मालामाल बना देगी इस सब्जी की खेती, एक एकड़ में 500 क्विंटल उपज
8 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसमें चंद मिनटों के लिए नजर आए अमिताभ बच्चन, छापे 104 करोड़, जीते 3 नेशनल अवॉर्ड
पौधों को गर्मी से बचाने के लिए लगवाएं पॉलीहाउस, सरकार दे रही 50% सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन

source

Previous post PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE, Cabinet Ministers of India 2024 Full List LIVE: PM Modi Oath … – Jansatta
Next post Assam Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए असम लोकसभा चुनाव परिणाम, कहां जीती कांग्रेस, कहां हारी – Times Now Navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *