इस दिन PM पद की शपथ ले सकते हैं Narendra Modi, 7 जून को NDA की बैठक में चुना जाएगा गठबंधन का नेता.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद एनडीए गठबंधन सरकार बनाने में जुट गई है। संभावना है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है। बता दें कि चुनाव नतीजों में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है।
एएनआई, नई दिल्ली। PM Modi Swearing Oath ceremony। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद एनडीए गठबंधन सरकार बनाने में जुट गई है। संभावना है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

7 जून को एनडीए की बैठक में उन्हें गठबंधन के नेता चुने जाने की उम्मीद है। बता दें कि चुनाव नतीजों में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटें जीती है।
बात करें गठबंधन की तो एनडीए के खाते में 292 सीटें हैं और आई.एन.डी.आई के खाते में 240 सीटें हैं। इस बार भाजपा को टीडीपी और जेडीयू के समर्थन के साथ सरकार चलानी होगी।

यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत: पीएम मोदी 

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि “भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है। हम जनता के आभारी हैं, उन्होंने भाजपा और एनडीए पर पूरा भरोसा जताया। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है, यह भारत के संविधान में दृढ़ विश्वास की जीत है, यह विकसित भारत के संकल्प की जीत है। यह ‘सबका साथ सबका विकास’ की जीत है।”

आज एनडीए दल की बैठक

एनडीए के नेता आज प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर बैठक करने वाले हैं। वहीं, विपक्षी दल आई.एन.डी.आई. गुट की भी आज बैठक है। इस बैठक में शामिल होने के लिए टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, सीएम नीतीश, चिराग पासवन दिल्ली पहुंच चुके हैं।
Modi 3.0: किस राज्य से कितने नेता बने मंत्री, यहां देखें पूरी सूची; चौंकाने वाले हैं कई नाम
Modi Cabinet 2024: मोदी सरकार 3.0 में यूपी के इन चेहरों को मिली मंत्रिमंडल में जगह; देखें लिस्ट
Ayodhya Lok Sabha: लल्लू की हार से अयोध्या में अस्त हो गया ‘खांटी भाजपा’ का सूर्य, कोई ऐसा नेता नहीं बचा जाे…
PM Modi: दो कार्यकाल पूरा कर लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर की पं. नेहरू की बराबरी, RSS प्रचारक से सीधे बने थे सीएम
न फ्री राशन का हुआ असर… न PM आवास योजना का चला जादू, अल्पसंख्यकों ने भरी सिर्फ सपा की झोली; हाशिए पर BSP भी
मोदी के तीसरे मंत्रिमंडल में घटेगी UP की हिस्सेदारी, ये 8 नाम लगभग तय; ऐसे साधे जाएंगे जातीय समीकरण

source

Previous post Exit Poll 2024: बुंदेलखंड पर खिलेगा 'कमल' या पंजे ने बनाई बढ़त; एग्जिट पोल में इस पार्टी को फायदा ही फायदा – अमर उजाला
Next post सरकार बनाने के लिए हम वेट एंड वॉच के मूड में, पत्रकारों से बोलीं ममता बनर्जी – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *