UP की बड़ी खबरें: फिरोजाबाद में कलश-विसर्जन के दौरान 3 किशोर नहर में डूबे, गोताखोरों ने एक का शव बरामद किया;… – Dainik Bhaskar

Spread the love

अमरोहा में रविवार की रात दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
लखनऊ में फेसबुक पोस्ट के बाद युवक ने खाया जहर: बोला- पुलिस अपनी पॉवर का फायदा उठा रही; सैलरी मांगने पर मालिक ने की पिटाई
सोशल मीडिया फेसबुक पर अपनी पीड़ा बताकर लखनऊ के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक ने अपनी मौत के लिए अपने मालिक, उसकी पत्नी को जिम्मेदार बताया। साथ ही पुलिस पर भी टॉर्चर करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रिंग रोड चौकी एरिया के शेखपुरा का है। पढ़ें पूरी खबर…
फिरोजाबाद में कलश-विसर्जन के दौरान 3 किशोर नहर में डूबे, गोताखोरों ने एक का शव बरामद किया; 2 की तलाश जारी
फिरोजाबाद में श्रीमद्भागवत कथा के कलश विसर्जन के दौरान 3 किशोर नहर में डूब गए। गोताखोर की मदद से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दो की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस गोताखोर की मदद से उनकी तलाश कर रही है। बच्चों के डूबने से गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। मामला जसराना थाना क्षेत्र के खड़ीत नहर का है। पढ़ें पूरी खबर..
चित्रकूट में दो बहनों ने कुएं में कूदकर जान दी; परिजनों ने डांट दिया था, घर से लापता थीं
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन कुर्मियान गांव में परिजनों की डांट से नाराज होकर दो सगी बहनों ने कुएं में छलांग लगा दी। दोनों के शव रविवार को घर से कुछ दूर स्थित कुएं से पुलिस ने बरामद किया।
दोनों बहनें एक दिन पहले शुक्रवार को तड़के घर से अचानक लापता हुई थीं। जिनकी दिनभर परिजन खोज करते रहे। बाद में शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना भी दी थी। शव मिलने के साथ ही एएसपी, सीओ ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पढ़ें खबर
घर के अंदर जिंदा जला बुजुर्ग; पत्नी दौड़ी तो देखा जल रहे थे
सहारनपुर में एक बुजुर्ग की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई। उसने सुसाइड किया या करंट की चपेट में आए, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को कमरे में केरोसिन मिला है। परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक तनाव में था। मामला थाना देहात कोतवाली की शिव विहार कॉलोनी का है। पढ़ें पूरी खबर
आगरा में बेकाबू ट्रॉला ने 5 गाड़ियों को रौंदा, पुलिस की गाड़ी में भी टक्कर मारी
आगरा में शनिवार देर रात रामबाग फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया। फिरोजाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉला ने पुलिस की गाड़ी सहित 5 गाड़ियों को रौंद दिया।
पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए । वहीं, अन्य गाड़ियों में बैठे 3 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद एक घंटे तक जाम लगा रहा। पढ़ें पूरी खबर…
कानपुर यूनिवर्सिटी के पास महिला से पर्स-चेन लूटा; चलती स्कूटी से गिरकर महिला घायल
कानपुर यूनिवर्सिटी के सामने शनिवार देर रात बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी सवार महिला का पर्स और चेन लूट लिया। चलती स्कूटी से सड़क पर महिला घिसटती गई। उसका चश्मा टूटकर आंख में धंस गया। महिला के सिर में भी गंभीर चोट आई है। देर रात तक महिला को होश नहीं आया। परिवार के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया है। वारदात ACP दफ्तर से 100 मीटर दूरी पर हुई है। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में ड्रग तस्कर एनकाउंटर में घायल, दरोगा को सीने में मारी गोली
कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की ड्रग तस्कर बलराम राजपूत से मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के लिए रोकने पर तस्कर ने पुलिस पर गोली चला दी। थानाध्यक्ष बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक गोली तस्कर के पैर में लग गई। घटना शनिवार में रात में शिव नारायण टंडन सेतु के के नीचे हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी के 51 जिलों में बीएड प्रवेश परीक्षा आज:470 केंद्रों पर 2.23 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे
यूपी के 51 जिलों में आज संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा होने जा रही है। इन जिलों में 470 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर 2,23,348 अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। एग्जाम दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले प्रवेश कर सकेंगे। एग्जाम की जिम्मेदारी लगातार दूसरी बार झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को मिली है। पढ़ें पूरी खबर…
मुरादाबाद में निर्यातक पर 68 लाख की ठगी की FIR
मुरादाबाद में एक निर्यातक के खिलाफ 68 लाख की ठगी का मुकदमा हुआ है। एफआईआर एक पीतल कारोबारी ने दर्ज कराई है। इसमें निर्यातक पर आरोप है कि उसने अपना एक्सपोर्ट ऑर्डर पूरा करने के लिए 2022 में उससे रकम उधार ली थी। लेकिन, वादे के अनुसार रकम लौटाई नहीं। रकम NEFT के जरिए ट्रांसफर की गई थी। पीतल कारोबारी मोहम्मद अकरम की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने सिराज निवासी नौनपुर मगटाबाद थाना कुंदरकी के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज कर ली है। सिराज ASIAM एक्पोर्ट्स का मालिक है। पढ़ें पूरी खबर…
धर्मगुरु देवकी नंदन बोले- अयोध्यावासियों को भला बुरा कहना गलत, हार पर मंथन हो
अयोध्या में भाजपा की हुई हार के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर वहां के निवासियों के लिए भला बुरा कहा जा रहा है। अयोध्या वासियों पर की जा रही बयानबाजी से आहत होकर धर्मगुरु देवकीनंदन महाराज ने कहा- यह गलत है। हार के कारणों तक पहुंचने के लिए मंथन होना चाहिए, न कि वहां के निवासियों को भला बुरा कहा जाए। अयोध्या वासियों का अपमान करने वाले लोग भगवान राम के धाम और उनकी नगरी के निवासियों का अपमान कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Modi 3.0: शेख हसीना से लेकर मोहम्मद मुइज्जू तक, ये हस्तियां बनीं गवाह; तस्वीरों में देखें शपथ ग्रहण समारोह – अमर उजाला
Next post पहली, दूसरी और तीसरी बार… नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के दौरान के आइकॉनिक मोमेंट – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *