प्रतापगढ़ में युवती से छेड़खानी के आरोपी का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की बहन ने गांव के ही विशेष समुदाय के युवक पर भाई की गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वारदात अंतू थाना क्ष
झांसी में फायरिंग में महिला की मौत, भतीजे के हाथ से गोली चल गई
झांसी में गुरुवार रात को अवैध पिस्टल साफ करते वक्त युवक से गोली चल गई। जो सामने खड़ी बुआ के सीने में जा लगी। इससे बुआ की मौके पर ही मौत हो गई। इससे घबराकर आरोपी बाइक लेकर भाग खड़ा हुआ।
करीब 100 मीटर दूर आरोपी की बाइक बुआ के बेटे से जा टकराई। इससे दूसरी बार गोली चली गई और आरोपी के पेट में जा लगी। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। पूरी घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी स्थित टपरियन मोहल्ला की है
मेरठ में रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान हादसा, गाटर गिरने से सेल्समैन की मौत
मेरठ के परतापुर में बिजली बंबा बाईपास के पास रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान सैल्स मेन के ऊपर गाटर गिर गया। इस हादसे में वह बुरी तरह से चोटिल हो गया है। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हाथरस में हत्या के 6 दोषियों को आजीवन कारावास: शराब पिलाकर युवक को मार डाला था
हाथरस में न्यायालय ने हत्या के मामले में छह आरोपियों को दोषी मानते हुए उन्हें आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। कोतवाली सिकंद्राराऊ में प्रभुदत्त गौतम निवासी गोपाल नगर सासनी ने यह तहरीर दी कि उनके 32 साल के बेटे दिनेश उर्फ देबू गौतम की दोस्ती अवधेश और टिंकू के साथ थी। यह गांव रामपुर थाना सिकंद्राराऊ के रहने वाले हैं। दिनेश टिंकू के साथ शराब पीने गांव रामपुर आता रहता था। 2 दिसंबर 2015 को दिनेश अवधेश के साथ गांव रामपुर आया था, लेकिन वह वापस नहीं आया। अगले दिन उसकी बॉडी पड़ी मिली। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में सेना के जवानों ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला, संचालक ने दी तहरीर
कानपुर में कुत्ते को डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने और फिर गले में रस्सी बांधकर स्कूटी से खींचने का वीडियो सामने आया है। यह सब आम जनता के बीच किसी ने नहीं बल्कि सेना की जवानों पर आरोप है। विष्णुपुरी कॉलोनी नवाबगंज में रहने वाले बेजुबान फाउंडेशन के संचालक विवेक तिवारी ने गुरुवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर से शिकायत की।
उनका आरोप है कि कैंट की गोल्फ कोर्स कॉलोनी आर्मी के S 8-9 जवानों ने एक कुत्तों को मिलकर डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। सैन्य कर्मियों की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे स्कूटी से खींचते हुए जंगल की तरफ ले गए और उसका शव फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर
मेरठ में हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने वाला आरोपी अरेस्ट, स्विमिंग पूल में बच्चों के सामने पिता को गोली मारी थी
मेरठ में मंगलवार रात मासूम बच्चों के सामने बदमाशों ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसके बाद उसे पकड़ा जा सका। उसके ऊपर 8 से ज्यादा हत्या और लूट के केस दर्ज हैं। एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सुल्तानपुर में 10 साल की बेटी को पिता ने दी थर्ड डिग्री, बोली- उल्टा लटकाया पीटा, करंट से शॉक दिया
सुल्तानपुर में 10 साल की बेटी को उसके पिता ने थर्ड डिग्री दी। बिजली के तारों से शॉक भी दिया। जिसके निशान पूरे शरीर पर पड़ गए।
बच्ची का कहना है कि पापा मुझे उल्टा लटकाकर डंडे से मारते हैं। गर्म तवे से जलाते हैं। किसी तरह वह घर से भागकर दूसरे गांव पहुंची। लोगों को पिता की करतूत बताई। मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के भाईं बाजार का है। पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज में नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले गैंग का खुलासा
प्रयागराज में नशे के सौदागरों के एक गैंग का खुलासा हुआ है। एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स प्रयागराज जोन की टीम ने छापेमारी कर गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं, इंजेक्शनों की बरामदगी की है। टीम ने LEEGESIC INJECTION 2ml की खेप पकड़ी है। 1200 शीशी के अलावा AVIL INJECTION 10ml 450 शीशी, 100 डिस्पोजल सिरिंज, 500 निडिल्स बरामद किया है। नशीले इंजेक्शनों का मुख्य सप्लायर और उसका एक साथी फरार है। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में पति-पत्नी ने किया सुसाइड:3 साल पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी फोरेंसिक और पुलिस टीम
कानपुर में गुरुवार की सुबह पति-पत्नी का शव घर में पंखे से लटकता मिला। 3 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंच गई है। मामला महाराजपुर के भदासा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद में AC में ब्लास्ट; नोएडा में शॉर्ट सर्किट से 17वीं मंजिल पर लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गुरुवार तड़के AC में ब्लास्ट होने से फ्लैट में आग लग गई। एक फ्लैट का काफी सामान जल गया, जबकि दूसरा फ्लैट आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी AC में ब्लास्ट होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पढ़ें पूरी खबर
नोएडा के एल्डिगो सोसाइटी के 17वें फ्लोर पर लगी आग
नोएडा के सेक्टर-117 स्थित एल्डिगो सोसाइटी के 17वें फ्लोर की बालकनी में आग लग गई। आग AC में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। हादसे के समय फ्लैट में परिवार के लोग मौजूद थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद में थानाध्यक्ष सस्पेंड, 11 दरोगा लाइन हाजिर
आचार संहिता हटते ही गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गया है। बुधवार रात एक थानाध्यक्ष को सस्पेंड करते हुए 11 सब इंस्पेक्टरों को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं दो महिला सब इंस्पेक्टरों को नई तैनाती दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
स्कूटी से रील बनाने का वीडियो वायरल: पुलिस ने काटा चालान
उन्नाव में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला स्कूटी से जाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तमाम तरह के प्रक्रिया दी। महिला ने कहा कि मैं यू- ट्यूबर हूं।अगर किसी को दिक्कत है तो मैं आगे से इसका ध्यान रखूंगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस ने 3 हजार रुपए का चालान किया है। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
