क्या चंद्रशेखर आजाद कर पाएंगे उलटफेर? थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती – Jansatta

Spread the love

Nagina Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार कई सीटों पर खत्म हो चुका है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट चर्चा में है। इस सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच दिलचस्प मुकाबला था लेकिन आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने चुनाव जीत लिया है। बसपा भी इस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ी थी।
Aazad Samaj Party- चंद्रशेखर- 512552-जीते
BJP- ओम कुमार- 361079-हारे
SP- मनोज कुमार-102374-हारे
ECI India Lok Sabha Election Result 2024 live
नगीना लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के आरक्षित सीट है। यह सीट मुस्लिम और दलित बाहुल्य सीट है। इस सीट पर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद का मुकाबला भाजपा के ओम कुमार, सपा के मनोज कुमार और बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह से हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी ने जीत हासिल की थी तो 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने बाजी मारी थी।
Lok Sabha Election Result 2024 LIVE । Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जब पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी, उस दौरान नगीना लोकसभा सीट से बसपा ने बाजी मारी थी। प्रदेश में बसपा और सपा के बीच गठबंधन था और बसपा ने गिरीश चंद्र को यहां पर उम्मीदवार बनाया था। गिरीश चंद्र को 5,68,378 वोट मिले थे तो वहीं भाजपा के यशवंत सिंह को 4,01,546 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस की ओमवती देवी को 20,046 वोट मिले थे। इस तरह से बसपा ने 1,66,832 वोटों से नगीना लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी।
2014 के लोकसभा चुनाव में भी पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। भाजपा ने नगीना से यशवंत सिंह को उतारा था तो वहीं समाजवादी पार्टी ने यशवीर सिंह और बीएसपी ने गिरीश चंद्र को उतारा था। बीजेपी को 3,67,825 वोट मिले थे जबकि सपा के यशवीर सिंह को 2,75,435 और बसपा के गिरीश चंद्र को 2,45,685 वोट मिले थे। इस प्रकार से बीजेपी को 92,390 वोटों से जीत हासिल हुई थी। यह नगीना लोकसभा सीट पर बीजेपी की पहली जीत थी।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव मंदिर से लौट रहे यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 9 लोग मारे गए और 33 घायल हो गए। आतंकियों ने सेना की वर्दी पहनकर घात लगाकर हमला किया। इस घटना को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

source

Previous post 7वीं बार जीता चुनाव, कुर्मी वोटों में पकड़… कौन हैं मोदी 3.0 सरकार में मंत्री बने यूपी के महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी – Aaj Tak
Next post PM Modi Oath Ceremony: मोदी 3.0 सरकार में मिली राहुल गांधी के करीबियों को जगह, ज्योतिरादित्य – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *