हिमाचल की 4 सीटों का पोल ऑफ पोल्स: 5 एग्जिट पोल में भाजपा को नुकसान, 2 में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं – Dainik Bhaskar

Spread the love

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर 7वें और आखिरी चरण में 1 जून की शाम 6 बजे वोटिंग पूरी हो गई। नतीजे 4 जून को आएंगे। अब एग्जिट पोल की बात करें तो इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स के अनुसार, भाजपा को सभी 4 लोकसभा सीट मिल सकती हैं।
टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे के अनुसार भाजपा 3 सीट जीत सकती है। वहीं एक सीट कांग्रेस को मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, न्यूज 24 टुडेज चाणक्य के अनुसार भाजपा को 3-4 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल रही है।
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार हिमाचल में सभी सीटें भाजपा जीत सकती है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुसार भाजपा को 3-4 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल रही है।
टाइम्स नाऊ नवभारत के अनुसार भाजपा को 3 और कांग्रेस को एक सीट मिल रही है। एबीपी सी वोटर के अनुसार, भाजपा को 3 और कांग्रेस को एक सीट मिल रही है।
प्रदेश की चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां मंडी सीट से भाजपा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट तो कांग्रेस ने मंत्री विक्रमादित्य को उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है।
हिमाचल में पिछले 2 चुनाव में चारों की चारों सीटें BJP ने जीती
​​​​​​
पिछले 2 चुनाव 2014 और 2019 में हिमाचल की चारों की चारों सीटें भाजपा जीतती आई है। 2019 के चुनाव में भाजपा का वोट शेयर बढ़ा था, जबकि कांग्रेस का कम हुआ था। भाजपा का वोट शेयर 70% तो वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 27% रहा था।
इस चुनाव में हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, कांगड़ा से किशन कपूर और शिमला से सुरेश कश्यप जीते थे। मंडी सीट पर 2021 में रामस्वरुप शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था। जिसमें कांग्रेस की प्रतिभा सिंह जीती थीं।
हिमाचल की वोटिंग की खबर भी पढ़ें :-
हिमाचल में अब तक 66.91% वोटिंग:कंगना-विक्रमादित्य की मंडी सीट पर सबसे ज्यादा मतदान; EVM में गड़बड़ी पर 2 अफसर सस्पेंड
लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और आखिरी चरण में हिमाचल की 4 सीटों के लिए शाम 6 बजे वोटिंग का टाइम पूरा हो गया। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के ऐप वोटर टर्नआउट के मुताबिक शाम 6 बजे तक 66.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी मतदान के फाइनल आंकड़े आना बाकी है। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Exit Poll 2024: एमपी में कौन लहराएगा जीत का परचम, इस एग्जिट पोल के आंकड़ों ने किया हैरान – ABP न्यूज़
Next post PM Modi Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में चंद घंटे बाकी, मोदी 3.0 में फिर से मंत्री बनेंगे ये चेहरे – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *