Lok Sabha Election 2024: भारत में पांचवें चरण के लिए हो रही वोटिंग आज, खास मौके पर Google ने बनाया D.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Result
भारत में आज यानी 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। आम चुनाव के पांचवे चरण में 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस मौके पर गूगल ने भी चुनाव की खास तारीख पर एक डूडल बनाया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: भारत में आज यानी 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है।

पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस मौके पर गूगल ने भी चुनाव की खास तारीख पर डूडल (Google Doodle Today) बनाया है।

हर बार की तरह गूगल डूडल (Google Doodle Today) में कंपनी ने स्याही लगी उंगली को दिखाया है। मालूम हो कि भारत में आम चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। इसी के साथ हर चरण की वोटिंग पर गूगल भी लगातार डूडल के जरिए चुनाव के इस पर्व को अपने खास अंदाज में मना रहा है।

चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें सभी को रहे याद

आज के इस गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो चुनाव शुरू होने की जानकारी शुक्र, 19 अप्रैल से मिलती है। वहीं, चुनाव का आखिरी दिन शनि, 1 जून 2024 होगा।
2024 भारतीय आम चुनाव के दौरान 18वीं लोकसभा के कुल 543 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, 1 जून के बाद 4 जून 2024 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

लाल सर्कल पर क्लिक करने से क्या होगा


 भारत का आम चुनाव 2024 कैप्शन के साथ आज का गूगल डूडल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। इसके लिए डूडल के साथ में ही शेयर करने का ऑप्शन देख सकते हैं।

कौन-सा फॉर्म किसके लिए

गूगल डूडल पर क्लिक करने के साथ ऑनलाइन पंजीकरण का तरीका जाना जा सकता है। गूगल जानकारी देता है कि हर किसी के लिए एक अलग फॉर्म भरने की जरूरत होगी-

  • नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए सामान्य मतदाता को Form 6 भरने की जरूरत है।
  • प्रवासी भारतीय मतदाताओं को Form 6A भरने की जरूरत है।
  • निर्वाचक नामावली से नाम हटाने या उसके प्रति आपत्ति दर्ज करने के लिए Form 7 भरने की जरूरत है।
  • निवास स्थान बदलने/मौजूदा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार करने/एपिक को बदलने/दिव्यांगजन के रूप में चिह्नित करने के लिए Form 8 भरना होगा।

ये भी पढ़ेंः ‘AI, AI, AI’ मीम वायरल होने के बाद सुंदर पिचाई ने खोला राज, बताया कुल कितनी बार हुआ एआई शब्द का इस्तेमाल
'पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू करना होगा', रियासी आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान
… तो इसलिए शिवराज और मनोहर लाल को बनाया गया मंत्री, चौंका देगी मोदी की सोशल इंजीनियरिंग
पूर्वांचल में रूठों को मनाने, खिसके वोटों को वापस लाने की रणनीति; जनाधार मजबूत करने की भाजपा ने की ये तैयारी
Himachal By Election 2024: हिमाचल प्रदेश की इन तीन सीटों पर इस दिन होगा चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया शेड्यूल
Uttarakhand Bye-Elections: उत्तराखंड की इन दो सीटों पर होगा उपचुनाव, जानें नामांकन-वोटिंग और मतगणना की तारीख
Modi Cabinet: हैट्रिक लगाने वाले मोदी के मंत्री, कौन हैं ये 14 चेहरे, जिन्होंने तीसरी बार ली शपथ

source

Previous post Lok Sabha Elections Results 2024: 'मोदी लवर' हैं मंडी से सांसदी का चुनाव जीतीं कंगना रनौत, पूरी फैमिली – ABP न्यूज़
Next post यूपी के इन नेताओं को मोदी 3.0 में मिली जगह, मंत्री बनने के लिए दिल्ली से आया फोन – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *