Breaking News : PM Modi ने कार्यभार संभाला, किसान निधि पर लिया पहला फैसला – ABP न्यूज़

Spread the love

ABP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाला कार्यभार…पहला फैसला लेते हुई पीएम किसान निधि की पहली किस्त की जारी रेंद्र मोदी (9, जून) तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. नेहरू एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो देश की आजादी के बाद लगातार तीन चुनावों के बाद भी इस पद पर बने रहे.दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत तो नहीं मिल पाया, लेकिन NDA गठबंधन को 293 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के आंकड़ें से अधिक है. शुक्रवार (7, जून) को NDA संसदीय दल की बैठक हुई थी, जिसमें नरेंद्र मोदी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी. इस बीच, नई सरकार में NDA के विभिन्न घटकों दलों में मंत्रिपरिषद में हिस्सेदारी को लेकर बीजेपी नेतृत्व और सहयोगी दलों के बीच बैठक भी हुई.

source

Previous post UP Lok Sabha Election Results 2024: इलाहाबाद और फूलपुर में क्या होगा? उज्जवल, नीरज की किस्मत का होगा फैसला – ABP न्यूज़
Next post लोकसभा चुनाव में दलितों ने भाजपा के खिलाफ क्यों वोट दिया? – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *