बाराबंकी में बीजेपी नेता के खिलाफ सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने बीजेपी नेता पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि बीजेपी नेता के लोगों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई है।
किसी से कुछ कहने पर उसे और उसकी बेटी को जान मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर..
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जिंदा जला बाइक सवार, खड़े ट्रक में पीछे से बाइक की जोरदार भिड़ंत
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार युवक बाइक से साथ जलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा कि एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक दोपहर से खड़ा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक में जोरदार टक्कर मारी।
ट्रक में टक्कर लगते ही बाइक के पेट्रोल टैंक में धमाका होने से आग लग गई। आग लगते ही बाइक और युवक जलने लगा। आस-पास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।पुलिस ने जलती बाइक को बुझाने का प्रयास किया।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बाइक और बाइक सवार युवक जलकर खाक हो गया। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
गाजियाबाद में तेजस एक्सप्रेस पटरी से उतरी; 20 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए बिजनेसमैन की हत्या
भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस के 2 कोच गाजियाबाद में पटरी से उतर गए। गाजियाबाद जंक्शन में प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पास ये हादसा हुआ। इंजीनियरों ने डिरेल हुए दोनों कोच को अलग किया। इन कोच के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में बैठाया गया। फिर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
हादसा सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर हुआ। जब ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन से गुजर रही थी। ट्रेन की रफ्तार कुछ कम थी। इस वजह से कोच के पटरी से उतरने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर तुरंत रेलवे के अधिकारी, RPF, GRP मौके पर पहुंचे। तेजस एक्सप्रेस में पीछे की तरफ लगेज के बाद बोगी के पहिए पटरी से उतरे थे। कोच के पटरी से उतरने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर…
गाजियाबाद में 20 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए हत्या, बिजनेस पार्टनर ने एनेस्थीसिया की ओवरडोज देकर मारा
गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की दिल्ली में हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को गंगनहर में फेंक दिया। ये वारदात 20 करोड़ की प्रॉपर्टी हथियाने के लिए हुई थी। हत्या करने के लिए आरोपी ने सोची-समझी साजिश रची थी। हत्यारोपी बिजनेस पार्टनर ने पहले शराब पिलाई, फिर एनेस्थीसिया के कुल पांच इंजेक्शन लगाए। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में बिजनेस पार्टनर, GTB हॉस्पिटल दिल्ली का नर्सिंग स्टाफ सहित कुल चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। ये मामला फरवरी 2024 का है। DCP निमिष पाटिल आज शाम 4 बजे प्रेस वार्ता करके इस केस का अधिकारिक तौर पर खुलासा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में पत्नी के सिर पर ईंट से वार किया, फिर अपनी गर्दन रेतकर जान दी; 2 बच्चों के सामने वारदात
कानपुर में गुरुवार देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर दिया। वह तड़पने लगी और थोड़ी देर बाद बेहोश हो गई। फिर पत्नी को मरा समझ और खून फैला देखा आरोपी घबरा गया। इतने में उसने अपनी गर्दन रेतकर जान दे दी।
दो बच्चों के सामने पिता ने वारदात की। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा ने पहले मम्मी के सिर पर ईंट मारी, जब वह तड़पने लगीं और बेहोश हो गईं तो गर्दन ब्लेड से रेत ली। वारदात पनकी थाना के रतनपुर इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…
मुजफ्फरनगर में बाल्टी में डूबने से 10 माह की बच्ची की मौत
मुजफ्फरनगर में पानी भरी बाल्टी में डूबने से 10 माह की बच्ची की मौत हो गई। पिता ने बताया कि पोछा लगाने के लिए रखे पानी की बाल्टी में खेलते समय बच्ची गिर गई। किसी की नजर नहीं पड़ी। लगभग 5 मिनट हुए होंगे, देखा तो बच्ची मरियम बाल्टी में बेहोश पड़ी थी। उसे नजदीकी नर्सिंग होम ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
कानपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाया, दोनों की मौत
कानपुर में गुरुवार रात प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों फुफेरे-ममेरे भाई-बहन थे। अरौल थाना के सहजना गांव निवासी लड़की के बुआ का बेटा रामजी (20) हरदोई से गुरुवार दोपहर घूमने के लिए आया। परिवार के मुताबिक, उसका लड़की के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद परिवार उनकी शादी के लिए भी तैयार हो गया था। मगर, गुरुवार शाम लड़की के घर वाले खेत गए थे। घर पर रामजी और लड़की ही थे। इसी बीच दोनों के बीच पता नहीं क्या हुआ कि दोनों ने जहर खा लिया। पढ़ें पूरी खबर…
BJP को हराने पर अयोध्यावासियों को गद्दार कहा, 2 युवक अरेस्ट
अयोध्या में BJP प्रत्याशी की हार के बाद दो युवकों ने अयोध्यावासियों को गद्दार कहा। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा, जिस पार्टी ने भगवान श्रीराम की घर वापसी कराई, उसे ही तुमने हरवा दिया। अभद्र टिप्पणी करने वाले 2 युवकों को गाजियाबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है। पहचान दक्ष और अन्नू चौधरी के रूप में हुई। दोनों हिंदू रक्षादल से जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इसमें कार में बैठे 2 युवक भाजपा की हार के लिए अयोध्या के लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। वीडियो में कह रहे हैं कि जिस पार्टी ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी, तुमने उसको जितवा दिया। आखिर तुम्हें क्या मिला? पढ़ें पूरी खबर…
सपा विधायक इरफान सोलंकी को आज होगी सजा
कानपुर की MP/MLA कोर्ट आज जाजमऊ आगजनी केस में सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत 5 को सजा सुनाएगी। 3 जून को कोर्ट ने इरफान समेत 5 लोगों को दोषी करार दिया था। सभी को धारा 147, 436, 427, 504, 506, 323 में दोषी ठहराया गया था। दोषी करार देने के बाद इरफान के समर्थकों ने परिवार वालों के साथ कोर्ट परिसर में हंगामा था। पढ़ें पूरी खबर…
मऊ में भाई ने की सिपाही की हथौड़े से मारकर हत्या, पढ़ाई के लिए जड़ा था थप्पड़
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सोते समय सिर पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। मृतक जौनपुर के मछलीशहर में सिपाही के पद पर तैनात था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से आरोपी भाई मौके से फरार है। पढ़ें पूरी खबर…
झांसी में BA की छात्रा से तमंचे के बल पर छेड़खानी, विरोध पर मारी गोली
झांसी में तमंचे के बल पर BA की छात्रा से छेड़खानी हुई है। छात्रा पेपर देकर घर लौट रही थी, तभी मोहल्ले के युवक ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। हाथ पकड़कर जोर-जबरदस्ती करने लगा। कभी छात्रा को गोली मारने की धमकी देता तो कभी खुद को गोली मारने की कोशिश करता। छात्रा हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही। लेकिन, बेखौफ बदमाश ने छात्रा को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली छात्रा को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का CCTV सामने आया है। घटना झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव की है। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
