उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज शाम प्रयागराज आने वाली थीं। NCZCC (उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र) के नवनिर्मित प्रेक्षागृह का उद्घाटन करना था। हालांकि किसी कारणवश राज्यपाल का आना अब कैंसिल हो गया है। शाम को वह वर्चुअल उद्घाटन करेंगी
करीब 400 सीटों वाले इस प्रेक्षागृह को तैयार करने में करीब तीन करोड़ का खर्च आया है। यह शानदार तरीके से बनाया गया है और पूरी तरह से इको फ्रेंडली है।
दरअसल, राज्यपाल प्रयागराज में स्थित NCZCC की अध्यक्ष भी हैं। केंद्र के निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि इस समारोह में संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद सारभाई भी शामिल हो रही हैं।
खास बनाया गया है यह प्रेक्षागृह
दरअसल एनसीजेडसीसी देश में स्थापित 7 क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। यह सात राज्यों यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली को कवर करता है। यहां लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन होता रहता है। काफी दिनों से इस प्रेक्षागृह का कार्य चल रहा था। इस मंच को बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार कराया गया है। प्रेक्षागृह के सामने स्थित प्राचीन वृक्षों की जडों , शाखाओं और चबूतरों को मधुबनी पेंटिंग से सुंदर बनाया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
