पीएम मोदी की शपथ के बाद सोमनाथ भारती ने सिर मुंडवाने से किया इनकार, बोले- 'मैंने – ABP न्यूज़

Spread the love

Somnath Bharti Reaction On PM Modi Oath: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नरेंद्र मोदी का एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं. नौ जून को उन्होंने तीसरी बार पीएम पद का शपथ लिया. उनके साथ मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. इस बीच आप नेता सोमनाथ भारती एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. 
दरअसल, उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर पीएम मोदी फिर प्रधानमंत्री बन गए तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. लेकिन यह संकल्प लेने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और मालवीय नगर विधानसभा सीट से विधायक सोमनाथ भारती ने यूटर्न ले लिया है. अब उन्होंने इस मामले में अपना वादा पूरा करने से भी इनकार कर दिया है.
‘इस बार बीजेपी नहीं, एनडीए जीती है’
सोमनाथ भारती का कहना है कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का तीसरा कार्यकाल केवल उनका अपना नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के सम्मिलित प्रयासों का यह परिणाम है.
‘इसलिए नहीं मुंडवाऊंगा सिर’ 
उन्होंने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर कहा, ‘‘मैंने कहा था कि अगर मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा. चूंकि, वह अपने दम पर नहीं जीते हैं, उन्होंने अपने गठबंधन के समर्थन से बहुमत हासिल किया है.’’
आम आदमी पार्टी के नेता ने आगे कहा, ‘‘मैं अपने शब्दों पर आज भी कायम हूं. अगर वह अपने दम पर नहीं जीते हैं, तो यह उनकी जीत नहीं है. इसलिए, जैसा कि मैंने कहा, अगर वह स्वतंत्र रूप से नहीं जीते हैं, इसलिए मैं अपना सिर नहीं मुंडवाऊंगा.’’
क्या कहा था सोमनाथ ने?
सोमनाथ भारती को आम आमदी पार्टी ने नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी बनाया था. इस सीट पर बीजेपी ने बांसुरी स्वरात को अपना प्रत्याशी बनाया. चुनाव प्रचार के दौरान विरोधी प्रत्याशियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप सामान्य बात माना जाता है, लेकिन एक जनसभा में बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि बीजेपी जीत गए और पीएम मोदी फिर पीएम बने तो वह अपना सिर मुडवा लेंगे. 

source

Previous post पांच ओबीसी, दो दलित और तीन सामान्य जाति से… मोदी कैबिनेट में यूपी से कौन हैं 10 मंत्री? – Aaj Tak
Next post Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से इंडिया इंक खुश, जमकर आईं बधाइयां – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *