सुरेश गोपी बोले- मेरे मंत्री पद छोड़ने की बात गलत: कल ही राज्य मंत्री की शपथ ली थी; केरल से भाजपा के पहले सा… – Dainik Bhaskar

Spread the love

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बने सुरेश गोपी ने सोमवार को मंत्री पद छोड़ने वाली खबरों को गलत बताया है। सुरेश ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
दरअसल, एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया था कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते हैं और एक सांसद के रूप में काम करेंगे। चैनल ने बताया था कि एक्टर से राजनेता बने गोपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है। उनके पास पहले से ही कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
गोपी केरल से भाजपा के पहले सांसद हैं। उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और CPI के सुनील कुमार को करीब 75 हजार वोटों से हराया है।
केरल से दो नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली
लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी का मुख्य चुनावी मुद्दा था कि त्रिशूर के लिए एक केंद्रीय मंत्री, मोदी की गारंटी। गोपी केरल से भाजपा के दो उम्मीदवारों में से एक थे। दूसरे नेता जॉर्ज कुरियन हैं। उन्हें भी राज्य मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
जनवरी में गोपी की बेटी की शादी में पहुंचे थे PM मोदी
सुरेश गोपी की बेटी भाग्या सुरेश की 17 जनवरी को बिजनेसमैन श्रेयस मोहन से शादी हुई थी। इस शादी में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। तब PM ने केरल की पारंपरिक पोशाक- मुंडू और वेष्टि पहनी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थीं।
भाग्य सुरेश और श्रेयस मोहन की शादी में PM मोदी करीब 25 मिनट रुके थे। PM ने गुरुवायुर मंदिर में शादी कर रहे अन्य जोड़ों को भी आशीर्वाद दिया था। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को तोहफा भी दिया। इस शादी में साउथ इंडस्ट्री के एक्टर ममूटी, मोहनलाल, दिलीप और बीजू मेनन अपने-अपने परिवारों के साथ नजर आए थे।
गोपी 2019 लोकसभा, 2021 विधानसभा चुनाव हारे थे; 2024 में जीत मिली
साल 2019 में सुरेश गोपी त्रिशूर से लोकसभा चुनाव हार गए थे। उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव में गोपी को पहली जीत 2024 लोकसभा चुनाव में मिली। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार सुनील कुमार को हराया। कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद मुरलीधरन इस सीट से तीसरे नंबर पर रहे।
12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सुरेश गोपी, आठ गाड़ियां, 1025 ग्राम सोना
सुरेश गोपी ने चुनावी एफिडेविट में बताया है कि उनके पास 12 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास आठ गाड़ियां और 1025 ग्राम सोना भी है। हलफनामे के अनुसार एक्टर की अचल संपत्ति वर्तमान में 8.5 करोड़ रुपए है, जिसमें खेती के लिए दो जमीन और सात घर शामिल हैं।
सुरेश गोपी ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया
सुरेश ने 1965 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी की लगभग 250 फिल्मों में काम किया है। 1992 से 1995 तक उन्हें सुपरस्टार का टैग मिला था। 1998 में उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल राज्य अवॉर्ड मिला था। वे BJP के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले में फंसे थे
सुरेश गोपी विवादों से भी चर्चा में आए हैं। महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले में सुरेश गोपी का नाम सामने आया था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें…
मोदी के 71 मंत्रियों की प्रोफाइल: कैबिनेट में नड्डा की वापसी, शिवराज-खट्टर पहली बार मंत्रिमंडल में; चुनाव जीते बिना 14 मंत्री बने
नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post 'दिल्ली की हवा बदल…', पीएम मोदी के शपथ ग्रहण पर मालदीव, पाकिस्तान, अमेरिका समेत क्या कह रहा वर्ल्ड मीडिया – Aaj Tak
Next post UP News: पीएम मोदी के इस फैसले से यूपी के करोड़ों लोगों को बंपर फायदा, सीएम योगी बोले- – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *