सीयूईटी पीजी: रजिस्ट्रेशन की नई तारीख भी बीती, सिर्फ 300 नए छात्र ही जुड़े, कुल 2200 हुए – Dainik Bhaskar

Spread the love

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के टीचिंग विभागों और इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए हुई सीयूईटी पीजी की काउंसलिंग 19 जून से शुरू होगी, जो चार दिन चलेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 9 जून थी, लेकिन अतिरिक्त 9 दिन दिए जाने के बाद भी सिर्फ 300 नए रजिस्ट
इस तरह कुल 2200 पर आंकड़ा अटक गया है। जानकारों का कहना है इसका असर यह हाेगा कि ज्यादातर कोर्स की प्रतिस्पर्धा घट जाएगी। इस बार सीयूईटी पीजी में 40 हजार रजिस्ट्रेशन हुए थे, जबकि 32 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब छात्रों काे उनकी मेरिट व रैंक भी 13 जून तक पता चल पाएगी। सीयूईटी प्रभारी डॉ. कन्हैया आहुजा का कहना है हमारी तैयारी शुरू हाे गई है। जल्द ही छात्रों की रैंक जारी कर काउंसलिंग से संबंधित डिटेल जारी की जाएगी।
इस बार भी एमबीए मार्केटिंग व फाइनेंस टॉप पर, ई-कॉमर्स की भी डिमांड जानकारों का कहना है सीयूईटी काे लेकर डीएवीवी की साख देशभर में बढ़ी है। रजिस्ट्रेशन बहुत कम हाेने के कारण कुछ कोर्स में प्रतिस्पर्धा घटेगी। हालांकि टॉप पर इस बार भी एमबीए मार्केटिंग, फाइनेंस ही रहेंगे। ई-कॉमर्स की भी डिमांड बरकरार रहेगी। इसके अलावा एमबीए के अन्य स्पेशलाइजेशन बिजनेस फाइनेंशियल सर्विसेस, बिजनेस इकोनॉमिक्स व अन्य की भी डिमांड रहेगी, लेकिन कुछ कोर्स की सीटें खाली रह सकती हैं। डिमांड भी घट सकती है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post मोदी सरकार में 33 नेताओं का डेब्यू, जानें फर्स्ट टाइम मिनिस्टर्स को मिले कौन से मंत्रालय – Aaj Tak
Next post लोकसभा चुनाव 2024 : आपका निजी डेटा कैसे पहुँच जाता है, राजनीतिक पार्टियों के पास – BBC News हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *