उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के राजा मार्केट स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश वर्मा की अगुवाई में जिला पदाधिकारियों की आम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर गहन विचार मंथन कर उनके निस्तारण के लिए सामूहिक रूप से लड़ने की बात क
बैठक की अगुवाई करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा व्यापार संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बैठक में व्यापारियों ने अपने सुझाव व विचार रखे।
नरवल कमेटी को किया भंग
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद सर्वसहमति से नरवल बाजार की कमेटी को भंग किया गया। जहां अध्यक्ष पद चुनाव कराया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों द्वारा नरवल बाजार से अनिल सोनी को यूपी आदर्श व्यापार मंडल संगठन से जिला मंत्री मनोनीत किया। चकेरी क्षेत्र में मनीष गुप्ता को कार्यकारिणी में शामिल किया।
इस बैठक में सतेन्द्र सिंह, हरिओम शिवहरे, विनोद विश्वकर्मा, बब्लू सिंह, अनिल विश्वकर्मा उर्फ लल्लू, धर्मेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, श्याम सुंदर, चांद मोहम्मद, रजनीश, रवि सिंह, दिलीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
