अब डूबते हुए लोगों की जान बचाएगा रोटविलर डॉग, संगम नगरी में दिया जा रहा प्रशिक्षण – News18 हिंदी

Spread the love

रजनीश यादव/ प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुना जी इस समय तैराकी के प्रशिक्षण का केंद्र बन चुकी हैं. जहां लोगों को आत्मरक्षा के साथ ही खेलों में भाग लेने लायक तक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. गर्मी के दिनों में यमुना जी का बहाव कम हो जाता है. ऐसे में तैराकी  सीखने के लिए यह सीखने बेहतरीन जगह बन जाती है. सबसे खास बात यह है कि इस समय पठानकोट से एक रोटविलर डॉग भी तैराकी सीखने आया है. जो काफी कुछ सीख लिया है.
 रोटविलर को ऐसे दी जा रही ट्रेनिंग
अजय निझावन पठानकोट से अपनी रोटविलर डॉग को नवजीवन तरह की क्लब में प्रशिक्षण दिलाने ले आए हैं.  इस रोटविलर डॉग को प्रशिक्षण देने के पीछे का उद्देश्य है कि वह भी मानव की तरह ही किसी डूबते हुए मानव की रक्षा कर सके. इसी उद्देश्य से दिसंबर माह में पहली बार नवजीवन तैराकी क्लब के प्रशिक्षु त्रिभुवन निषाद से मिले थे. जिसमें वह त्रिभुवन निषाद से इसको प्रशिक्षण देने का पूरा जुम्मा उठाने की बात कही थी. उसी का परिणाम है कि आज रोटविलर डॉग को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
त्रिभवन निषाद बताते हैं कि मात्र 40 दिनों रोटविलर को इतना प्रशिक्षण दिया गया है कि वह नदी में तैरते हुए किसी व्यक्ति के पास चला जाता है और इशारा करने पर वापस भी आ जाता है. इसी तरह अगर वह नदी में बहुत दूर चला जाए तो कोच की सीटी बजाने पर पुनः वापस आ जाता है.
ये भी सीख गया रोटविलर
रोटविलर डॉग का नाम रॉकी है, जो बोट से जंप करना और डूबती हुई चीज को अपनी ओर लाना, डूबते हुए व्यक्ति की पहचान करना और इशारों पर उठना बैठना तक सीख लिया है. रॉकी को सीखने के लिए मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर त्रिभुवन निषाद तो वहीं, सहायक के रूप में मानस निषाद ट्रेनिंग देते हैं.
बता दें कि जब भी रॉकी इशारे पर सारे काम को करता है, तब लोगों में काफी खुशी देखने को मिलती है. अब रॉकी भी यमुना जी को पार कर लेता है. रॉकी को रेबीज के टीके लगवाए गए हैं. इसका नगर निगम से बाकायदा लाइसेंस भी लिया गया है.
Tags: Local18, Prayagraj Latest News, Prayagraj News, Prayagraj News Today, UP latest news, UP news

150 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स को बच्चों की तरह पालती हैं विनीता अरोड़ा, एक हादसे ने बदली जिंदगी
नॉन वेज खाने के हैं शौकीन…तो यहां ट्राई करें फेमस मटन अट्ठे, स्वाद ऐसा कि एक बार खाएंगे तो बार बार आएंगे
भारत से नेपाल जाने को पार करना होगा खतरनाक पुल…400 मीटर लंबा, नीचे गहरी खाई, देखकर ही कांप उठेगा कलेजा
खूबसूरत होने पर भी बहुत खतरनाक है ये द्वीप, पानी में तैरने से डरते हैं लोग, यहां की गुफाएं हैं मशहूर
गर्मी में अपने घर में लगाए ये शानदार पौधे, खिल उठेगा आंगन, न छाया न ज्यादा पानी की जरुरत
फल खरीदने से पहले देखें Sticker, सेहत से है सीधा कनेक्शन, जानें इसका मतलब
बेहद खास है आम की ये वैरायटी, जैसा नाम…वैसा स्वाद भी है लाजवाब
न बैंड, न बाजा…फिर भी शादी की चारों तरफ हो रही चर्चा, शादी करने ऐसे पहुंचा दूल्हा
नैनीताल की इन जगहों में घूमने का है प्लान, तो स्थिति देखकर ही निकलें, वरना मिलेगा भीषण जाम

source

Previous post नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने 'टीम 72' से क्या-क्या साधा, 10 प्वाइंट में समझिए – NDTV India
Next post Lok Sabha Election Result 2024: BJP की सीटें हुईं कम तो प्रशांत किशोर ने एग्जिट पोल से कर ली 'तौबा'! जानें – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *