मोदी की सबसे बड़ी कैबिनेट, 71 मंत्री; गठबंधन के 11: 24 राज्यों के मंत्री, सबसे ज्यादा UP से 11; 7 महिलाएं, प… – Dainik Bhaskar

Spread the love

नतीजे आने के छठे दिन रविवार 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। PM के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के हैं। शपथ से पहले NCP कैबिनेट मंत्री की मांग को लेकर सरकार में शामिल नहीं हुई।
मोदी 3.0 पर गठबंधन का असर है। लगातार तीसरी बार PM बनने वाले मोदी ने अपना सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद बनाया है। कुल 71 मंत्री हैं। 2014 में 45 और 2019 में 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी।
इस बार 30 कैबिनेट मंत्री हैं। 2019 में 24 और 2014 में 23 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। यानी कैबिनेट मंत्रियों की संख्या में 25% का इजाफा है। 5 कैबिनेट कुर्सियां गठबंधन को दी गई हैं।
इनमें तेलुगू देशम के के. राममोहन नायडू, जदयू के ललन सिंह, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतनराम मांझी, JDS के एचडी कुमारस्वामी और LJP (R) के चिराग पासवान शामिल हैं।
सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 11 मंत्री हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कैबिनेट से 36 मंत्रियों को जगह नहीं मिली। कैबिनेट में इस बार 7 महिलाएं शामिल हैं। पहले टर्म में 8 और दूसरे टर्म में 6 महिलाएं थीं। सबसे युवा TDP के राम मोहन नायडू और सबसे बुजुर्ग 79 साल के जीतनराम मांझी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा कैबिनेट में शुरू से भाजपा में रहे 41 लोगों को मंत्री बनाया गया। कांग्रेस या अन्य पार्टियों से भाजपा में आए 13 लोगों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली। 4 ब्यूरोक्रेट्स भी मंत्री बने हैं। 7 राजनीतिक परिवार से आने वाले लोगों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
PM समेत 7 सांसद पूर्व CM, 32 सांसद पहली बार मंत्री बने
तमिलनाडु से एक भी सीट न मिलने के बावजूद वहां से 3 मंत्री
मंत्रिमंडल में चुनावी मोड भी है। दक्षिण में तमिलनाडु से एक भी सीट न मिलने के बावजूद वहां से 3 मंत्री हैं। तमिलनाडु की नीलगिरि सीट से चुनाव हारने के बावजूद एल. मुरुगन को राज्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा में हैं। बाकी दो कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर मूल रूप से तमिल हैं। सीतारमण कर्नाटक और जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं।
इसी तरह केरल से अकेले सांसद सुरेश गोपी को राज्यमंत्री बनाया गया है। वे त्रिशूर से जीते हैं। केरल से BJP के महासचिव जार्ज कुरियन को राज्यमंत्री बनाया गया है। कर्नाटक में 8 सीटों के बड़े नुकसान के बावजूद BJP ने JDS के कुमारस्वामी को कैबिनेट मंत्री बनाने के साथ अपने कोटे से भी 3 मंत्री बनाए हैं। इनमें प्रह्लाद जोशी को कैबिनेट मंत्री, शोभा करंदलाजे और वी सोमन्ना को राज्यमंत्री बनाया गया है।
7 देशों के नेता, 8 हजार मेहमान आए
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7 देशों के नेता शामिल हुए। इनमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ हैं। वहीं राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में 8 हजार लोग शामिल हुए। राजनीतिक, फिल्म जगत की हस्तियां और संत समाज मौजूद था।
ये खबरें भी पढ़ें…
मोदी के 71 मंत्रियों की प्रोफाइल:कैबिनेट में नड्डा की वापसी, शिवराज-खट्टर पहली बार मंत्रिमंडल में; चुनाव जीते बिना 14 मंत्री बने
नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर को पहली बार मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
मोदी के शपथ ग्रहण में पहुंचे शाहरुख-अक्षय:कंगना भी पहुंचीं, रजनीकांत और विक्रांत मेसी ने भी शिरकत की
नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के नामी लोगों ने भी शिरकत की। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, विक्रांत मेसी सहित कई सितारे वहां पहुंचे। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनी गईं सांसद कंगना रनोट भी इस समारोह में शामिल हुईं। पूरी खबर पढ़ें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Himachal Exit Poll 2024: हिमाचल के लिए एग्जिट पोल के नतीजे जारी- BJP को इतना फीसदी वोट शेयर, जानें – ABP न्यूज़
Next post Modi 3.0: मोदी के पीएम बनने के बाद इस ज्योतिषी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, सहयोगी दल दे – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *