आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) 11 जून 2024 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। आज बीजेपी विधायक दल के नेता ओडिशा में अपने नेता और राज्य के नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए मीटिंग करेंगे। पार्टी के एक सीनियर नेता की मानें को बुधवार को ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी ने ओडिशा की 147 सीटों में से 78 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
IMD Weather Forecast Today, आज का मौसम 11 जून LIVE
दूसरी तरफ आज कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रायबरेली जाएंगे। दोनों नेता रायबरेली और अमेठी को वोटर्स को धन्यवाद बोलने के लिए रायबरेली जा रहे हैं। सूत्रों से मिली खबरे के अनुसार, सोनिया गांधी भी अपने बच्चों के साथ रायबरेली जा सकती हैं। यहां से कांग्रेस ‘धन्यवाद यात्रा’ की शुरुआत करेगी जो 15 जून तक चलेगी।
Modi 3.0 Cabinet Ministers List 2024: Check Full List Here
पूरे देश की नजर आज रियासी में आतंकी हमले से जुड़े अपडेट्स पर रहेगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस औऱ सुरक्षा बल के जवान लगातार रियासी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी क अनुसार, रियासी आतंकी हमले में पाकिस्तान के तीन आतंकी शामिल थे, जिनका संबंध लश्कर से बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 11 टीमें बनाई हैं।
Modi 3.0 Cabinet Ministers List 2024: Check Full List Here
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: मनसुख मांडविया ने मंगलवार को श्रम मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद मंडाविया ने मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने भूपेंद्र यादव का स्थान लिया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: TDP चीफ तेलगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में NDA का नेता चुन लिया गया। विजयवाड़ा में तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से नायडू को राजग नेता चुना। जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने राजग के नेता के रूप में चंद्रबाबू नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका राज्य भाजपा प्रमुख डी पुरंदेश्वरी ने भी समर्थन किया।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 2022 तक सबके सिर पर छत की ‘मोदी की गारंटी’ खोखली साबित होने के बाद अब तीन करोड़ आवास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है।
उन्होंने X पर पोस्ट किया, ‘‘लोकसभा चुनाव में देश ने ऐसा जवाब दिया कि मोदी सरकार को दूसरों के घरों से कुर्सियां उधार लेकर अपनी सत्ता का ‘‘घर’’ संभालना पड़ रहा है। 17 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री जी ने देश को ‘‘मोदी की गारंटी’’ दी थी कि 2022 तक हर भारतीय के सिर पर छत होगी। ये ‘‘गारंटी’’ तो खोखली निकली।’
उन्होंने कहा, ‘‘अब तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास देने का ढिंढोरा ऐसे पीट रहे हैं, जैसे पिछली गारंटी पूरी कर ली हो। देश असलियत जानता है कि इस बार इन तीन करोड़ घरों के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है क्योंकि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस-संप्रग के मुक़ाबले पूरे 1.2 करोड़ घर कम बनवाए।’’
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष पद पर जल्द जानकारी देंगे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: कांग्रेस पार्टी के नेता गौरव गोगोई ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में हैं, संसदीय लोकतंत्र को लेकर भाजपा का तौर-तरीका बदलने वाला नहीं है। गौरव गोगोई ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष की रक्षा पंक्ति अब पहले से बड़ी है और ‘इंडिया’ गठबंधन के 230 से अधिक सांसदों के साथ विपक्ष अधिक मजबूत है। राजग सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी, मोदी की नेतृत्व शैली से यह विश्वास पैदा नहीं होता कि वह सफलतापूर्वक पांच साल पूरे करेंगे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ मणिपुर पर ही चुप नहीं है बल्कि किसान और पहलवानों के विषय पर भी चुप हैं। मोहन भागवत इस मसले पर बोले हैं लेकिन वो लेट हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों के मसीहा हैं…उन्होंने हमेशा गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी…रेल मंत्री के रूप में अपनी भूमिका के दौरान, उन्होंने 90,000 करोड़ रुपये का मुनाफा दिया…उन्होंने बिहार को 2-3 रेलवे कारखाने दिए…उनके नेतृत्व में, मुझे उम्मीद है कि पार्टी आगे बढ़ेगी…
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: चिराग पासवान ने मंगलवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का पदभार संभाल लिया। पासवान (42) ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के ‘‘असली’’ राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की विशाल संभावनाओं को उजागर करने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पासवान ने कहा, ‘‘ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद 100 दिवसीय योजना तैयार हो जाएगी।’’
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार कामकाज संभाल लिया। वह 2019 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मंत्रालय में प्रभार संभालने से पहले शाह ने चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा किया और देश की सेवा करते हुए जान न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE कांग्रेस ने किरेन रिजीजू को संसदीय कार्य मंत्री और अर्जुन राम मेघवाल को उनके साथ राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बारे में जरा भी विश्वास पैदा नहीं करना चाहते कि संसद पिछले 10 साल से जिस तरीक़े से चल रही थी उससे अलग ढंग से काम करे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: आंध्र प्रदेश में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण, राज्य भाजपा प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी विजयवाड़ा में एनडीए विधायकों की बैठक में शामिल हुए।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश और खासकर अमेठी-रायबरेली की जनता ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को अपना प्यार दिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने आए हैं। सभी 403 सीटों पर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को धन्यवाद का संदेश पहुंचाएंगे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक विवाद और नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA को नोटिस भेजा है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: आंध्र प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर आज टीडीपी, जनसेना और बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण आंध्र प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद मांग सकते हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: एनडीए विधायक दल की बैठक के लिए टीडीपी, जनसेना और बीजेपी विधायक बैठक के लिए विजयवाड़ा पहुंचे हैं। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, जनसेना प्रमुख पवन कल्याण, राज्य बीजेपी प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और अन्य विधायक बैठक में शामिल होंगे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: ओडिशा में बीजेपी की जीत हुई है, जिसके तहत बुधवार को नए सीएम शपथ लेंगे। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं, हालांकि अभी तक बीजेपी ने यह नहीं घोषित किया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। इसको लेकर आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यवेक्षक के तौर पर ओडिशा जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि पार्टी आज अपना सीएम तय कर लेगी।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 77वें जन्मदिन पर आरजेडी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास के बाहर नाच-गाकर जश्न मनाया।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: सूचना एवं प्रसारण (I&B) मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि लोगों ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है। कल अपने पहले कार्यकाल के पहले ही दिन प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों को समर्पित फैसले लिए थे। युवाओं के लिए बहुत मजबूत नींव रखनी है। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगले 5 वर्षों में यूएनएससी में सीट को लेकर कहा कि इसके अलग-अलग पहलू हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मोदी 3.0 की विदेश नीति बहुत सफल होगी। भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। न केवल हमारी अपनी धारणा के संदर्भ में बल्कि अन्य देशों की सोच में भी बदलाव हो रहा है। उन्हें लगता है कि भारत वास्तव में उनका मित्र है और उन्होंने देखा है कि संकट के समय में यदि कोई एक देश ग्लोबल साउथ के साथ खड़ा है, तो वह भारत है। उन्होंने देखा है कि जब हमने G20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ की सदस्यता को आगे बढ़ाया, तो दुनिया ने हम पर भरोसा किया और हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं, इसलिए हमें भी विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की पहचान निश्चित रूप से बढ़ेगी।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या उनके पास प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के लिए पर्याप्त ‘जनादेश’ है। पवार ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत हासिल करने से चूक गई और केंद्र में नयी गठबंधन सरकार बनाने के लिए उसे अपने सहयोगियों का समर्थन लेना पड़ा। उन्होंने पुणे से लगभग 125 किलोमीटर दूर अहमदनगर में पार्टी के एक सम्मेलन में यह बात कही।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने एक बार फिर से कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अल्पमत में है और उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा ने नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सहयोगी दलों को अहम मंत्रालय नहीं दिये। उमर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों द्वारा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अपनी उचित हिस्सेदारी के लिए दबाव डालने की चर्चा के बावजूद, यह स्पष्ट है कि सत्ता के गलियारों में उनका ज्यादा प्रभाव नहीं है।’’
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: अहिंसक विरोध प्रदर्शन के पैरोकार और नागरिक अधिकार आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं को श्वेत अधिकारियों की क्रूरतापूर्ण प्रतिक्रियाओं के सामने डटे रहने की सीख देने वाले सांसद जेम्स लॉसन जूनियर का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: परिषद ने गाजा में इजराइल और हमास के बीच आठ महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को अपने पहले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अमेरिका समर्थित संघर्ष विराम प्रस्ताव की घोषणा राष्ट्रपति जो बाइडन ने की। अमेरिका का कहना है कि इजराइल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की एक टीम जम्मू-कश्मीर भेजी गई है, ताकि वहां तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादी हमले में घायल हुए जिले के तीन लोगों की मदद की जा सके। गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की दो महिलाएं और एक पुरुष इस हमले में घायल हुए 41 लोगों में शामिल हैं। इस हमले में नौ लोगों की मौत भी हुई है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: मलावी के उपराष्ट्रपति और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास लापता हो गया था और सैनिक पर्वतीय जंगलों में उसकी तलाश कर रहे हैं। राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने यह जानकारी दी। उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और आठ अन्य को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: जम्मू-कश्मीर पुलिस औऱ सुरक्षा बल के जवान लगातार रियासी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी क अनुसार, रियासी आतंकी हमले में पाकिस्तान के तीन आतंकी शामिल थे, जिनका संबंध लश्कर से बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 11 टीमें बनाई हैं।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: आज बीजेपी विधायक दल के नेता ओडिशा में अपने नेता और राज्य के नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए मीटिंग करेंगे। पार्टी के एक सीनियर नेता की मानें को बुधवार को ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी ने ओडिशा की 147 सीटों में से 78 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 11 जून LIVE: आज बीजेपी विधायक दल के नेता ओडिशा में अपने नेता और राज्य के नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए मीटिंग करेंगे। पार्टी के एक सीनियर नेता की मानें को बुधवार को ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी ने ओडिशा की 147 सीटों में से 78 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ LIVE: जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) औ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। जयन्त चौधरी को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।
