Breaking News : शपथ लेते ही पीएम मोदी की किसानों को बड़ी सौगात | PM Modi Cabinet 3.0 – ABP न्यूज़

Spread the love

ABP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाला कार्यभार…पहला फैसला लेते हुई पीएम किसान निधि की पहली किस्त की जारी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाला कार्यभार…पहला फैसला लेते हुई पीएम किसान निधि की पहली किस्त की जारी PM Modi Oath Ceremony: लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून 2024) को प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ले ली. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं.इस तरह एनडीए के 9 दलों के 11 सांसदों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वैसे तो सभी सहयोगी दलों को खुश करने की कोशिश की, लेकिन कुछ दल अब भी मंत्रिमंडल में जगह पाने से चूक गए. दरअसल, NDA के 14 सहयोगियों के पास 53 सीटें हैं, लेकिन अभी सिर्फ 9 दलों के 11 नेता ही मंत्री बने हैं, जबकि 5 पार्टियों के नेताओं को मोदी 3.0 में जगह नहीं मिली है.जनता दल यूनाइटेड से दो, तेलुगु देशम पार्टी से दो, जनता दल सेक्युलर से एक, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक, लोक जनशक्ति पार्टी से एक, राष्ट्रीय लोकदल से एक, अपना दल (सोनेलाल) से एक, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से एक और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से एक सांसद को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है.

source

Previous post Narendra Modi Blue Jacket: शपथ ग्रहण समारोह में जिस रंग की जैकेट पहनकर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, उस – ABP न्यूज़
Next post नवाज शरीफ ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर PM मोदी को दी बधाई, बोले 'आपकी सफलता…' – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *