मोदी कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट, जानिए मंत्रिमंडल में किसी पार्टी के सबसे ज्यादा और कम मंत्री – Jansatta

Spread the love

Modi Cabinet Ministers 2024 Full List: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ। नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली।
Cabinet Ministers Full List LIVE: Check Here
इससे पहले राजनाथ सिंह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री और दूसरे कार्यकाल में रक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। राजनाथ सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
राजनाथ ने अपनी सियासी पारी साल 1974 में शुरू की और 1977 में वह पहली बार विधायक चुने गए. 1988 में एमएलसी बनने के बाद 1991 में यूपी के शिक्षा मंत्री बने। इस दौरान उन्होंने कई क्रांतिकारी फैसले लिए। इसके बाद साल 1994 में वह राज्यसभा सांसद चुने गए। इसके बाद 1999 में पहली बार उन्हें केंद्रीय परिवहन मंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के ड्रीम प्रोजेक्ट नेशनल हाईवे डेवलेपमेंट प्रोग्राम (NHDP) की शुरुआत की। अक्टूबर, 2000 में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। इस दौरान वह बाराबंकी की हैदरगढ़ सीट से विधायक चुने गए।
मई, 2003 में उन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री और फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया। इस दौरान राजनाथ किसान कॉल सेंटर और किसान आय बीमा स्कीम की शुरुआत की। राजनाथ सिंह दिसंबर, 2005 से लेकर 2009 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। इस दौरान 2009 में वह गाजियाबाद सीट से सांसद चुने गए।
लखनऊ से चुनकर आने के बाद 2014 को उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस दौरान उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2019 में जब राजनाथ सिंह लखनऊ से दोबारा चुनकर आए तो उन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। अब एक बार फिर राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।
राजनाथ के बाद अमित शाह ने शपथ ली। अमित शाह बीजेपी की 2019 में जब 303 सीटें आईं तो अमित शाह सरकार में शामिल हो गए थे और उन्होंने गृह मंत्रालय अपने पास रखा था। उन्हीं के गृहमंत्री रहते जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को निरस्त कर दिया गया था और जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था। अमित शाह के बाद नितिन गडकरी फिर उसके बाद जेपी नड्डा ने मंत्री पद की शपथ ली। आइए लिस्ट में क्रमानुसार देखते हैं किसने-किसने शपथ ली।
मोदी 3.0 कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट

नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें बीजेपी के जॉर्ज कुरियन भी शामिल हैं। कुरियन बीजेपी के संगठन में मजबूत नाम हैं और केरल में पार्टी के लिए काम किया है। वह 1980 के दशक से बीजेपी में हैं और कई पदों पर रहे हैं।

source

Previous post Narendra Modi Cabinet 3.0: Full list of Union ministers – Hindustan Times
Next post Modi Cabinet 3.0 Portfolio: इन दिग्गजों पर पीएम मोदी का भरोसा बरकरार, जहां पहले बैठते थे वही होगा – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *