जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: UP में जूनियर इंजीनियर की 4016 भर्तियों की डेट बढ़ी, DRDO में जूनियर रिसर्च फेलो बनन… – Dainik Bhaskar

Spread the love

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बताएंगे UPSSSC और DRDO में निकली भर्ती के बारे में। करेंट अफेयर्स में सिक्किम के नए मुख्यमंत्री की जानकारी। टॉप स्टोरी में बात NEET UG कंट्रोवर्सी और CBSE बोर्ड की नई एडवाइजरी की करेंगे।
करेंट अफेयर्स
1. प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री बने
10 जून को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के नेता प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें और कैबिनेट मंत्रियों को राजधानी गंगटोक के पवजोर स्टेडियम में शपथ दिलाई। प्रेम सिंह तमांग 1994 से लगातार पांच बार सिक्किम विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं।
2. मोदी 3.0 कैबिनेट में अमित शाह बने गृहमंत्री 10 जून को शाम 6:30 बजे मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा किया गया। अमित शाह को एक बार फिर गृह मंत्रालय मिला और राजनाथ सिंह एक बार फिर रक्षामंत्री बने। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय दिया गया है। जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (MSME) दिया गया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय दिया गया है।
3. पूजा तोमर UFC चैंपियन बनीं
8 जून को भारत की पूजा तोमर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनीं। अमेरिका में पूजा ने अपनी डेब्यू फाइट में ब्राजील की रेयानो डास सेंटोस को हराया। पूजा ने 52 किग्रा. वेट कैटेगरी में 30-27, 27-30 और 29-28 से जीत दर्ज की। UFC में पूजा तोमर को ‘साइक्लोन’ नाम से जाना जाता है।
4. कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन जीता
9 जून को स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2024 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया। अल्कारेज ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से हराया। कार्लोस अल्कारेज ने तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। इससे पहले वो 2022 में US ओपन और 2023 में विंबलडन खिताब जीत चुके हैं।
5. सब-लेफ्टिनेंट अनामिका पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं
8 जून को अरक्कोणम तमिलनाडु में INS रजाली पर पासिंग आउट परेड हुई। इसमें सब लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव को हेलीकॉप्टर पायलट की ग्रेजुएशन डिग्री दी गई।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. UPSSSC ने जून‍ियर इंजीनियर की 4016 भर्तियों के आवेदन की लास्‍ट डेट बढ़ाई
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर भर्ती जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार 28 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
आयु सीमा :
2. DRDO में जूनियर रिसर्च फेलो की वैकेंसी
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों लेवल पर फर्स्ट डिवीजन के साथ कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एमई/एम.टेक होना चाहिए।
आयु सीमा :
सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. NEET UG री-एग्जाम के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, आरोप- किसी की आंसर शीट फटी मिली
NEET-UG एग्जाम का ग्रेस मार्क्स का विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक याचिका में रिजल्ट वापस लेने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि रिजल्‍ट में ग्रेस मार्क्‍स देना NTA का मनमाना फैसला है। स्‍टूडेंट्स को 718 या 719 मार्क्स देने का कोई मैथमेटिकल आधार नहीं है।
इसके अलावा एग्जाम में गड़बड़ी की नई शिकायतें भी सामने आ रही हैं। एक यूजर प्रतीक आर्यन ने अपने ट्वीट में अंजली पटेल नाम की स्‍टूडेंट की बोर्ड मार्कशीट और NEET स्‍कोरकार्ड शेयर किया है। बोर्ड मार्कशीट में अंजली फिजिक्‍स और केमिस्‍ट्री में फेल हैं जबकि NEET रिजल्‍ट में उन्हें 720 में से 705 मार्क्स मिले हैं।
X पर ही लखनऊ की आयुषी पटेल ने अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी OMR शीट को जानबूझकर डैमेज किया गया है। इसी वजह से 4 जून को उनका रिजल्ट साइट पर जनरेट नहीं हुआ। इसके अलावा NEET में इन गड़बड़ियों के लिए NTA ने अपनी ही गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी को जांच पैनल का अध्यक्ष बनाया है।
इस बारे में शिक्षा मंत्रालय के एक शीर्ष पदाधिकारी ने सफाई दी कि जोशी बेशक NTA गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन हैं, लेकिन प्रख्यात शिक्षाविद और प्रतियोगी परीक्षा के विशेषज्ञ भी हैं। ऐसे में उनका चयन उचित है। कमेटी के बाकी तीन सदस्य NTA के बाहर से हैं।
2. CBSE बोर्ड ने स्टूडेंट्स को गलत जानकारी से बचने की सलाह दी
CBSE बोर्ड ने CBSE के गलत सिलेबस, रिसोर्सेज, सैंपल पेपर्स और क्वेश्चन पेपर्स को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने स्टूडेंट्स को आगाह किया है कि वो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रही गलत खबर से बचें। CBSE ने कहा कि कई वेबसाइट पर पुराने या गलत सैंपल पेपर, सिलेबस आदी मिल रहा है। ये वेबसाइट क्लेम कर रही हैं कि ये सभी अपडेटेड हैं, जबकि ऐसा नहीं है। इस तरह की गलत जानकारी से बचने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जा सकते हैं।
3. धर्मेंद्र प्रधान को फिर मिला शिक्षा विभाग
मोदी सरकार की नई कैबिनेट में धर्मेंद्र प्रधान एक बार शिक्षा मंत्रालय संभालेंगे। वहीं, RLD के जयंत चौधरी को राज्य शिक्षा मंत्री बनाया गया है। इसके साथ जयंत चौधरी को मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड आंत्रप्रेन्योरशिप का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। शिक्षा मंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार की महत्वाकांक्षी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी यानी NEP 2020 को लागू किया था।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Manohar Lal Khattar: मोदी सरकार में मंत्री बनने पर मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया, किसे कहा – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Poll: शुरुआती सुस्ती के बाद चौथे-पांचवें चरण में बढ़ा था मतदान, छठे और सातवें चरण में फिर घटी वोटिंग – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *