लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद , UP में योगी कैबिनेट की पहली बैठक आज – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: June 11, 2024 9:03 AM IST
By Shivani sharma
UP Cabinet Meeting: लोकसभा चुनान 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (11 जून) को अपनी कैबिनेट के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी. ये बैठक करीब 11 बजे लखनऊ के लोकभवन में आयोजित की जाएगी.  इस बैठक में गृह विभाग, औद्योगिक विकास, आईटी, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, कृषि और चिकित्सा विभाग जैसे कई प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है. इसके अलावा डिफेंस कारीडोर नीति का प्रस्ताव और रोजगार प्रोत्साहन नीतियों में किए जाने वाले बदलावों का प्रस्ताव रखा जाएगा.

इसके अलावा कानपुर IIT में मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी आज की बैठक में पास किया जा सकता है.
योगी सरकार की इस कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के विकास और एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था हासिल करने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. यूपी कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए इस पर भी फोकस किया जाएगा.


योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट की बैठक में लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की जाएगी. वहीं इस दौरान उन मंत्रियों को भी फटकार लगाई जा सकती जो कि चुनाव जीतने में विफल रहे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
क्या आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM बनेंगे पवन कल्याण? जानें क्या आया अपडेट
‘अब देर हो चुकी है…’, मणिपुर हिंसा पर मोहन भागवत की टिप्पणी पर बोले तेजस्वी यादव
UP में BJP को झटका: संघ से दूरी बनी कारण? वोट शेयर में 8% की गिरावट, आधी रह गई सीटें
लोकसभा चुनाव में UP में मिले झटके से उबरने के लिए क्या है BJP का 'प्लान'?
यूनिवर्सिटी में हिजाब पहनने से रोका तो टीचर दे दिया इस्तीफा, बवाल के बाद जानें क्या कह रहे अधिकारी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post लोकसभा चुनाव: छठे चरण से पहले नंबर गेम पर चुनावी 'रण', वार-पलटवार जारी – Aaj Tak
Next post Himachal: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार PM बनने पर क्या बोले CM सुक्खू? दिल्ली को पानी देने – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *